सचिन तेंदुलकर ने रवींद्र जडेजा के संन्यास पर किया रिएक्ट, फील्डिंग पर कही बड़ी बात

Sachin Tendulkar Ravindra Jadeja Retirement: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के संन्यास पर बड़ी बात कही है।

Ravindra Jadeja Sachin Tendulkar

Ravindra Jadeja Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar Ravindra Jadeja Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी घोषणा की। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में इन तीनों दिग्गजों के संन्यास से फैंस को झटका लगा है। हालांकि फैंस उन्हें टी-20 इंटरनेशनल में खेलते नहीं देख पाएंगे, लेकिन आईपीएल, टेस्ट और वनडे में देख सकेंगे। जडेजा के T20I से संन्यास के बाद उन्हें एक शानदार करियर की बधाइयां मिल रही हैं। जडेजा के संन्यास पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

बिजली जैसी तेज फील्डिंग

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा- मेरे करियर के अंतिम चरण में एक उभरती प्रतिभा से ऑल फॉर्मेट अनुभवी खिलाड़ी बनने में आपका परिवर्तन उल्लेखनीय रहा है। तेंदुलकर ने जडेजा की फील्डिंग की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- चाहे वह आपकी बिजली जैसी तेज फील्डिंग हो, गेम पलटने वाले स्पैल हों या महत्वपूर्ण पारियां। आपने हम सभी को चकित कर दिया है। अविश्वसनीय T20I करियर के लिए बधाई! लंबे प्रारूपों में आपको शुभकामनाएं।

विज्ञापन

मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया

जडेजा ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम पर किया। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए कहा- “बहुत आभार के साथ मैं टी20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कह रहा हूं। यह एक दृढ़ घोड़े की तरह है, जो गर्व से सरपट दौड़ता है। मैंने हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। अब मैं अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। अब यह मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का शिखर था। अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।”

विज्ञापन

शानदार टी-20 इंटरनेशनल करियर

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 10 फरवरी 2009 को किया था। उन्होंने अब तक 74 मैच खेले और 71 इनिंग में 54 विकेट चटकाए। साथ ही 41 मैचों में 515 विकेट भी चटकाए। हालांकि विश्व कप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि 35 साल के जडेजा भी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ