RR vs RCB Head To Head: राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होती है कांटे की टक्कर, आंकड़ों से समझें

RR vs RCB Head To Head: IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। इस मैच को हारने वाली टीम का IPL 2024 में सफर थम जाएगा।

RR vs RCB Head To Head Record Rajasthan Royals Royal Challengers Bengaluru IPL 2024 Eliminator

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच। इमेज क्रेडिट- IPL

RR vs RCB Head To Head: IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में किस्मत की धनी RCB की कोशिश इस मैच को जीतकर दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाने पर होगी। दूसरी ओर शानदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स भी क्वालिफायर-2 में जगह बनाना चाहेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। इस मुकाबले के हारने वाली टीम का सफर यही थम जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि लीग में दोनों टीमों के आंकड़े कैसे हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

IPL के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। लीग के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 31 बार टकराई हैं। इस दौरान RCB ने 15 मैच जीते हैं, वहीं RR को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। साथ ही 3 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। पिछले 6 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। 17वें सीजन के 19वें मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ था। RR ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था।

विज्ञापन

RCB ने चेज करते हुए जीते 10 मैच

RR और RCB के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते 5 मैच जीते हैं। साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए इस टीम ने 8 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। दूसरी ओर RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 5 मैच अपने नाम किए है। साथ ही चेज करते हुए इस टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। RCB के खिलाफ RR का सर्वाधिक स्कोर 217 रन और न्यूनतम स्कोर 58 रन है। साथ ही RR के खिलाफ RCB का हाइएस्ट टोटल 200 रन और लोएस्ट टोटल 70 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ