IPL 2024 RCB vs RR Eliminator Match: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में शानदार वापसी की और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हारने वाली आरसीबी प्लेऑफ खेल सकती है, यह किसी ने नहीं सोचा होगा, लेकिन विराट की सेना ने यह करिश्मा कर दिखाया। आरसीबी ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। अब बेंगलुरु का एलिमिनेटर मैच 22 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आरसीबी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विराट की एनर्जी के कारण मिली जीत
सीएसके के पूर्व दिग्गज ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि आरसीबी ने जिस तरह वापसी कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, अब बेंगलुरु को रोक पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। बेंगलुरु की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी शानदार हो गई है। इसके अलावा हरभजन सिंह ने आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में विराट कोहली की एनर्जी बहुत काम आई है। कोहली जिस तरह मैदान पर खेलते हैं, वह काबिले तारीफ है। कोहली को देखकर बाकी खिलाड़ी भी चार्ज हो जाते हैं, यही कारण है कि बेंगलुरु करिश्माई कमबैक कर सकी है।
इस वीडियो में देखें हरभजन का पूरा बयान…