IPL 2024 SRH vs KKR Qualifier 1 Strenth and Weakness of both

SRH vs KKR: क्वालीफायर से किसका कट सकता है पत्ता? ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं हारी हुई बाजी

IPL 2024 SRH vs KKR Qualifier 1: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। चलिए जानते हैं दोनों टीमों के कौन 5 खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर गेम पलट सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा।

IPL 2024 SRH vs KKR Qualifier 1: आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज यानी 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच को लेकर फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तो फैंस को बारिश की चिंता भी सता रही है, लेकिन आपको बता दें कि इस मैच में बारिश होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो मुकाबले के दौरान अहमदाबाद का तापमान 31 डिग्री रहने वाला है। पहले क्वालीफायर को जो टीम अपने नाम करेगी, वह सीधा फाइनल खेलेगी। चलिए आपको बताते हैं दोनों टीमों के 5 धाकड़ खिलाड़ी कौन होंगे, जो कभी भी गेम चेंज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड टू हेड में केकेआर का पलड़ा भारी

पहले क्वालीफायर में एक ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम होगी, वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद होगी। केकेआर ने प्लेऑफ में पहले स्थान के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं हैदराबाद ने दूसरे स्थान के लिए क्वालीफाई किया है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो केकेआर का पलड़ा भारी लग रहा है। केकेआर और हैदराबाद के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 17 मैच कोलकाता के नाम रहा है, जबकि 9 मैच हैदराबाद के नाम रहा है। ऐसे में क्वालीफायर वन में केकेआर का पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि इस सीजन हैदराबाद ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह मुकाबला कांटे का होने वाला है, जीत ना ही तो केकेआर के लिए आसन होगी और ना ही हैदराबाद के लिए आसान होगी।

इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ