---विज्ञापन---

IPL 2024: RCB या RR, कौन जीतेगा एलिमिनेटर? अंबाती रायडू की पसंद से फैंस हैरान

RR vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने एलिमिनेटर के लिए अपनी पसंद बताई है। उनके साथ वरुण आरोन ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी पसंद का खुलासा किया है।

Ambati Rayudu RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के स्टेडियम में 22 मई को होगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है क्योंकि आरसीबी ने चमत्कारिक वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। अब एलिमिनेटर मुकाबले को कौन जीतेगा, इसे लेकर जब सीएसके के दिग्गज अंबाती रायडू से पूछा गया तो उन्होंने अपनी पसंद बताई।

अंबाती रायडू ने राजस्थान रॉयल्स के बजाय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चुना। रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स लाइव पर कहा- आरसीबी मेरी फेवरेट रहेगी। जिस तरह से उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन किया है, उससे मुझे लगता है कि आरसीबी को ये मैच जीतना चाहिए। रायडू ने कहा कि आरसीबी को ये आत्मविश्वास आगे बढ़ने में मदद करेगा। वह परिपक्व टीम है। आरसीबी का हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को अच्छी तरह से पहचानता है। मुझे लगता है कि आरसीबी क्वालीफायर-2 में जाएगी।

---विज्ञापन---

पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी रायडू का समर्थन करते हुए आरसीबी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली आईपीएल खिताब के हकदार होने चाहिए। उन्होंने इतने सालों में एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। उन्होंने फ्रेंचाइजी को अपना दिल और आत्मा उसके नाम कर दी है। वह इस बार खिताब पाने का हकदार है।

अंबाती रायडू की ये पसंद फैंस को इसलिए हैरान कर गई है क्योंकि उन्होंने इससे पहले आरसीबी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से सीएसके के खिलाफ जीतने के बाद उन्होंने सेलिब्रेट किया, उससे लग रहा है मानो आरसीबी ने पहले ही आईपीएल जीत लिया है। अंबाती ने ये तक कह दिया कि मुझे लगता है कि आरसीबी को एक ट्रॉफी दे देनी चाहिए। अब रायडू को आरसीबी को फेवरेट बताते देख फैंस हैरान हैं क्योंकि कल तक वे आरसीबी पर तंज कस रहे थे।

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2024 10:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola