RCB vs CSK: जैसे आरसीबी IPL जीत गई हो...बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ा फैंस का सैलाब, देखें वीडियो

IPL 2024 RCB vs CSK: आरसीबी के मैच जीतने के बाद बेंगलुरु की सड़कों पर फैंस उमड़ पड़े। इसका वीडियो आरसीबी ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। जिसमें फैंस का हुजूम देखा जा सकता है। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

RCB Vs CSK

RCB Vs CSK

IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरसीबी की इस जीत के बाद फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ पड़े। उन्होंने पटाखे फोड़े, जश्न मनाया और खुशी से लबरेज नजर आए। ऐसा लगा मानो आरसीबी ने आईपीएल जीत लिया हो। आरसीबी के एक्स हैंडल से इसका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेंगलुरु की सड़कों पर फैंस की जबर्दस्त भीड़ नजर आ रही है।

विज्ञापन

फैंस को रोकना हुआ मुश्किल 

आरसीबी की बस से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम भारी पुलिस बल के साथ निकलती है। इस दौरान कई फैंस बेकाबू होने लगते हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस तुरंत हरकत में आती है। पुलिस उन्हें बस की ओर आगे बढ़ने से रोक लेती है। करीब पौने तीन मिनट के इस वीडियो में सड़क पर फैंस का सैलाब देखा जा सकता है। सड़क लाल रंग में रंगी नजर आती है। इससे पहले जब मैच शुरू होने वाला था, तब बेंगलुरु की सड़कें आरसीबी और सीएसके के फैंस में रंगीं नजर आईं। सड़कें लाल-पीली हो गईं।

विज्ञापन

फैंस का ये उत्साह इसलिए भी इतना लाजमी था क्योंकि आरसीबी ने चमत्कारिक वापसी की है। एक समय लगने लगा था कि आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार 6 मैच जीते और प्लेऑफ में एंट्री पाई।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल? 

आरसीबी की टीम इस धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी के पास 14 पॉइंट और +0.459 की नेट रन रेट है। जबकि सीएसके की टीम पांचवें स्थान पर है। सीएसके ने 14 मैचों में 14 अंक और +0.392 की नेट रन रेट हासिल की है। सीएसके नेट रन रेट की वजह से क्वालीफाई करने से चूक गई। अब देखना होगा कि आरसीबी का मुकाबला प्लेऑफ में किस टीम से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ