हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा ने फिल्मी स्टाइल में रितिका को किया था प्रपोज, हिटमैन ने खुद सुनाया किस्सा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल फुर्सत के पल बिता रहे हैं। हाल ही में वह अपनी पत्नी रितिक सजदेह के साथ इंटरव्यू का हिस्सा बने थे। उन्होंने अपने प्रपोजल की कहानी सुनाई और महिफल लूट ली।

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारतीय टीम के लिए तीनों ही प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। हिटमैन ने पिछले ही महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रोहित अब भारत के लिए केवल वनडे खेलेंगे। रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह हाल में हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के शो हू इज द बॉस का हिस्सा बने थे। इस शो में रोहित ने अपने प्रपोज की कहानी साझा की।

रोहित ने सुनाया किस्सा

रोहित ने फिल्मी स्टाइल की तरह रितिका को प्रपोज किया था। उन्होंने कहा कि मैं रितिका को वहां लेकर गया जहां मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। ये मेरे लिए खाना लेकर आई थी, हमने साथ में खाना खाया और कहा कि चलो आइस क्रीम खाने चलते हैं। हम कार में बैठकर मरीन ड्राइव से निकले, दादर, बांद्रा, वर्ली आदि सब निकल गया तो इसने मुझसे पूछा कहां है यार आइस क्रीम? तो मैंने रितिका से कहा कि बोरीवली में एक अच्छा आइस क्रीम वाला है, जहां मैं पहले रहा करता था। तब हम ग्राउंड पर पहुंचे।

उन्होंने आगे कहा कि “ग्राउंड पर आंध्र था, मैंने अपने दोस्तों को पहले ही बोलकर रखा था कि सेटअप करके रखना। जब मैं ये करूं तो इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर लेना। मैंने अपनी कार को ग्राउंड के बीच में लगाया। पिच पर मैं घुटनों पर बैठा और फिर इन्हें प्रपोज किया।

विज्ञापन

रितिका को प्रपोज करने के अलावा रोहित शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा कई किस्सा साझा किया।

साल 2013 में रचाई शादी

रोहित शर्मा और रितिका साल 2008 में पहली बार मिले थे और फिर अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम समाइरा है। 15 नवंबर 2024 को उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने अहान (Ahaan) रखा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola