एडिलेड टेस्ट से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, भारतीय कप्तान ने किया निराश

Rohit Sharma: एडिलेड टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। अभ्यास मैच में उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

IND vs AUS (21)

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम अभ्यास मैच खेल रही है। बारिश के कारण दो दिवसीय टेस्ट मैच 46 ओवर का खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने निराश किया। वह खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने किया निराश

रोहित शर्मा पर्थ में खेले गए पहले मैच में निजी कारणों से हिस्सा नहीं ले सके थे। वह एडिलेड में होने वाला दूसरा मुकाबला खेलेंगे। लेकिन इससे पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन के खिलाफ मुकाबला खेला और उसमें निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए। रोहित शर्मा ने 11 गेंदों का सामना करते हुए केवल 3 रन बनाए। रोहित की फॉर्म चिंता की विषय बनी हुई है। इससे पहले रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में भी उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकली थी। अब एडिलेड में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में रोहित ने 52 और 2 रन बनाए थे। इसके बाद हिटमैन ने 8 और 0 रन बनाए थे। वहीं तीसरे मैच में रोहित ने 18 और 11 रनों की पारी खेली थी। रोहित की हालिया फॉर्म टीम इंडिया के लिए टेंशन की वजह बन गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारियां निकलना बहुत जरूरी है नहीं तो भारत को आगामी टेस्ट मैच में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री अंतिम एकादश के बीच मुकाबला 46 ओवर का खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन ने 240/10 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 28.2 ओवर में 135/2 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 44 गेंद में 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। क्रीज पर नीतिश कुमार रेड्डी और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ