Rohit Sharma Captaincy: अभी 29 जून 2024 की ही तो बात है। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कैप्टेंसी में टीम इंडिया को वो खिताब दिलाया था, जिसका इंतजार 17 साल से था। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। वेस्टइंडीज की धरती पर रोहित ने भारत का झंडा गाड़ा था और बारबाडोस मैदान की मिट्टी को चखते हुए नजर आए थे। पूरे देश में मानो दीवाली और होली एक ही दिन मनी थी। मुंबई की सड़कों पर एक ही नाम गूंज रहा था ‘मुंबई च राजा रोहित’। जिस रोहित को हर भारतीय फैन पलकों पर बैठा रहा था, वही भारतीय कप्तान इन दिनों फैन्स की आंखों में खटक रहा है। छह महीने के भीतर ही रोहित हीरो से जीरो बन गए हैं। जिस चैंपियन कप्तान की यह दुनिया तारीफ करते नहीं थक रही थी अब उसी कैप्टन को संन्यास लेने की हिदायत दी जा रही है।
हीरो से जीरो बने कप्तान रोहित
अभी छह महीने पहले ही सभी की आंखों का तारा बन चुके रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर हैं। न्यूजीलैंड के हाथों पहले घर में शर्मसार होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का हाल बेहाल है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतने का सपना अब महज सपना बनकर रह गया है। सिडनी में किसी तरह से अगर भारतीय टीम टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रहती है, तो कंगारू धरती पर लाज बच जाएगी। बल्ले से तो हिटमैन फ्लॉप हो ही रहे हैं, इसके साथ ही रोहित की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। मैदान पर भारतीय कप्तान के साथ कुछ भी सही नहीं घट रहा है। टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से मानो रोहित के अच्छे दिन ही छूमंतर हो गए हैं। बल्ले से लगातार नाकामी रोहित की कैप्टेंसी में भी अब साफतौर पर नजर आने लगी है, जिसका खामियाजा टीम इंडिया भुगत रही है।
शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा नाम
मेलबर्न के मैदान पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट में मिली हार के साथ ही रोहित शर्मा ने अपना नाम ना चाहते हुए भी शर्मनाक लिस्ट में जोड़ लिया है। रोहित एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। साल 2024 में रोहित पांच टेस्ट मैचों में हार का मुंह देख चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, कंगारू सरजमीं पर भी हिटमैन बतौर कप्तान दो टेस्ट मैच हार चुके हैं। साल 1999 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी भारतीय टीम को एक साल में पांच टेस्ट मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
27 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
28 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines