Rohit Sharma Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे मैच में खासा कमाल नहीं कर सके. वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए. इसके बाद भी हिटमैन ने बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया. उन्होंने एशियाई सरजमीं पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
सचिन विराट के क्लब में रोहित की एंट्री
दरअसल, रोहित शर्मा अब वनडे में एशियाई सरजमीं पर 7 हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले ये उपलब्धि एमएस धोनी ने हासिल की थी. उन्होंने वनडे में एशियाई सरजमीं पर 7,103 रन बनाए हैं. वहीं अब रोहित शर्मा ने भी 7,019 रन के साथ लिस्ट में एंट्री मार ली है.
एशियाई सरजमीं पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 12,067 रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 9,121 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर सनत जयसूर्या हैं, जिनके बल्ले से 8,448 रन निकले हैं.
धीमी पारी खेलकर आउट हुए हिटमैन
रोहित शर्मा आमतौर पर तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों का सामना करते हुए महज 24 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 4 चौके अपने नाम किए. इससे पहले रोहित ने पहले वनडे मैच में 29 गेंदों में 26 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी? टॉस हारकर भी टीम इंडिया की जीत हुई तय!
भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बना पाई है. टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्का की मदद से 56 रन बनाए. इसके अलावा केएल राहुल ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से 92 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 112 रन निकले. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रन बनाने होंगे.
एशियाई सरजमीं पर ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | टीम | एशियाई सरजमीं पर रन |
|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 12,067 |
| विराट कोहली | भारत | 9,121 |
| सनत जयसूर्या | श्रीलंका | 8,448 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 8,249 |
| महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 7,342 |
| एमएस धोनी | भारत | 7,103 |
| रोहित शर्मा | भारत | 7,019 |
संबंधित खबरें
IND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
10 mins agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
35 mins agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
1 hr agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
1 hr agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
2 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
2 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines