Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस मैच में रोहित ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। अब रोहित ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में 25 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल सचिन ने भारत की ओर से कप्तानी करते हुए 73 मैचों में 2454 रन बनाए थे। ऐसे में रोहित शर्मा ने इस मैच में अर्धशतक जमाया और सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब रोहित वनडे में बतौर कप्तान सचिन से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने 56 वनडे मैच अपने 2500 रन पूरे किए और इस तरह उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 1 हजार वनडे रन भी पूरे किए। हिटमैन ने 83 गेंदों में 76 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी अपने नाम किए थे।
भारत बना चैंपियन
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 251 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित के अलावा भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
7 mins agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
29 mins agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
37 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
1 hr agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
3 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines