हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं तुझसे प्यार करती हूं..' बर्थडे पर बहन से ऋषभ पंत को मिली खास बधाई

Rishabh Pant Birthday: जन्मदिन के मौके पर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फैंस जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं अब पंत की बहन साक्षी ने भी अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन
Rishabh Pant

Rishabh Pant Birthday: टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज 27वां जन्मदिन है। इस मौके पर पंत को फैंस, क्रिकेटर्स और परिवार से शुभकामनाएं मिल रही है। साल 2017 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने वाले पंत आज बेहद कम उम्र में स्टार क्रिकेटर बन गए हैं। कार एक्सीडेंट के बाद जब पंत क्रिकेट मैदान से दूर हो गए थे, उस दौरान फैंस ने इस खिलाड़ी को काफी ज्यादा मिस किया था। लेकिन अब इस धाकड़ खिलाड़ी की क्रिकेट मैदान पर वापसी हो चुकी है।

आईपीएल 2024 में पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था। ये टूर्नामेंट पंत के लिए काफी अच्छा रहा था। वहीं अब जन्मदिन के खास मौके पर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने अपने छोटे भाई के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: हार्दिक पांड्या से नाराज हो गया टीम इंडिया का कोच, टी-20 सीरीज से पहले हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

पंत के लिए बहन साक्षी का खास पोस्ट

साक्षी पंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषभ पंत के बर्थडे को लेकर एक खास पोस्ट शेयर की है। पोस्ट के कैप्शन में साक्षी ने लिखा कि, मेरे भैया को बर्थडे की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भले ही उम्र में बड़ी हूं लेकिन तुमने मेरी हमेशा रक्षा की है। मेरे लिए एक ऐसा कंधा बनने के लिए धन्यवाद, जिसपर मैं हमेशा निर्भर रह सकती हूं। मैं तुझसे बहुत प्यार करती हूं।

कार एक्सीडेंट में बची थी जान

बता दें, साल 2022 में ऋषभ पंत का अपने घर जाते समय भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी जान जाते बची थी। इसके बाद लंबे समय तक पंत को क्रिकेट मैदान से बाहर रहना पड़ा था। लेकिन पंत की अब क्रिकेट मैदान पर शानदार वापसी हो चुकी है। बांग्लादेश के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत ने कमाल का शतक लगाया था। अब पंत न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Rishabh Pant Birthday: ‘हीरो ऑफ गाबा’ की कार एक्सीडेंट में बची जान; वापसी करते ही मचाया घमासान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola