RCB New Captain: अगर आप भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। तमाम आरसीबी के फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। आज यानी 13 फरवरी को टीम अपने नए कप्तान का ऐलान करेगी। आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी किस खिलाड़ी के हाथों में टीम की बागड़ोर सौंपेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा। आरसीबी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक एक बार फिर खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है। टीम ने दो सीजन में फाइनल तक का सफर जरूर तय किया है।
नए कप्तान का ऐलान
आरसीबी की टीम अपने नए कप्तान का ऐलान आज भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर करेगी। टीम अपने नए कैप्टन की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देगी। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई थीं कि विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभाल सकते हैं।
हालांकि, विराट कोहली ने दोबारा से कैप्टेंसी का जिम्मा लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी रजत पाटीदार या फिर क्रुणाल पांड्या के हाथों में सौंपने का मन बना रही है।
क्रुणाल-रजत दावेदार
क्रुणाल के पास कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। वह आईपीएल में कुछ मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स की कैप्टेंसी कर चुके हैं। इसके साथ ही वह घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा टीम की लगातार कमान संभालते आ रहे हैं। दूसरी ओर,रजत ने मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हुए टीम को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचाया था।
कैप्टेंसी की जिम्मेदारी होने के बावजूद रजत का बल्ला भी खूब चला था और उन्होंने 9 पारियों में 428 रन ठोके थे। रजत ने पिछले दो सीजन में आरसीबी की ओर से दमदार प्रदर्शन भी करके दिखाया है और इसी वजह से टीम ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था।
आईपीएल 2024 में आरसीबी ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। फाफ डु प्लेसी की कप्तानी में टीम को एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। विराट का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 15 मैचों में 741 रन जड़े थे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines