हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा के निशाने पर मिचेल स्टार्क का बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में चटकाने होंगे सिर्फ 2 विकेट

Ravindra Jadeja: स्टार भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा दूसरे वनडे मैच में मिचेल स्टार्क का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह बड़ा कारनामा करने से केवल 2 विकेट दूर हैं।

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की सेना दूसरे मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। इस मैच में रवींद्र जडेजा के निशाने पर मिचेल स्टार्क का बड़ा रिकॉर्ड होगा। वह 2 विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पीछे छोड़ देंगे।

जडेजा बनाएंगे नया रिकॉर्ड

वनडे प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ दुनिया के कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा का भी नाम आता है, जिन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का परिचय पेश किया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज हैं। लेकिन 2 विकेट लेते ही ये खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ चौथा गेंदबाज बन जाएगा। मिचेल स्टार्क ने अपने करियर में 43 विकेट झटके हैं, जबकि रवींद्र जडेजा के नाम 42 विकेट दर्ज हैं। दूसरे वनडे में जडेजा के पास स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका होगा।

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

ब्रेट ली – 65 विकेट

विज्ञापन

ग्लेन मैक्ग्रा – 53 विकेट

लसिथ मलिंगा – 48 विकेट

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क – 43 विकेट

रवींद्र जडेजा – 42 विकेट

विज्ञापन

600 विकेट लेने वाले तीसरे फिरकी गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच भारत ने 6 फरवरी को खेला था। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने इस मैच में अपने 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए थे और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे फिरकी गेंदबाज बने थे। जडेजा से पहले ये कारनामा बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन और न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी ने किया है। पहले वनडे मैच में जड्डू ने अपने 9 ओवर के स्पेल में 26 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे, जिसमें 1 मेडन ओवर भी शामिल था।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola