IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप

रोहित शर्मा का फ्लॉप शो इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भी जारी रहा। हिटमैन की पारी सिर्फ 7 गेंदों तक ही चल सकी।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

विज्ञापन

Rohit Sharma IND vs ENG: टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा से यह उम्मीद की जा रही थी कि वह अपने पसंदीदा वनडे फॉर्मेट में तो बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में फॉर्मेट तो बदला, लेकिन रोहित का हाल वही पुराना वाला रहा। कप्तान साहब की पारी का अंत महज 7 गेंदों में हो गया। हिटमैन कहे जाने वाले रोहित मात्र 2 रन बनाकर सिर झुकाए पवेलियन की ओर चल पड़े। खराब फॉर्म ने रोहित का पीछा नागपुर में भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

रोहित फिर फ्लॉप

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा से हर कोई बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठा था। नागपुर के मैदान पर हिटमैन का रिकॉर्ड भी दमदार रहा था और इस ग्राउंड से वह काफी अच्छे से परिचित भी थे। हालांकि, भारतीय कप्तान ने करोड़ों इंडियन फैन्स का दिल एक बार फिर तोड़ दिया। 7 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। साकिब महमदू की गेंद रोहित के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर हवा में खड़ी हो गई और फील्डर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। रोहित को एक बार फिर सिर झुकाए हुए मैदान से वापस लौटना पड़ा।

16 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक

रोहित शर्मा के बल्ले से पिछली 16 इंटरनेशनल पारियों में महज एक अर्धशतक आया है। सिर्फ इतनी ही नहीं, बल्कि हिटमैन लास्ट 16 इनिंग्स में से 11 बार दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। हालांकि, माना जा रहा था कि वह अपने फेवरेट वनडे फॉर्मेट में खोई हुई फॉर्म को तलाशने में सफल रहेंगे। हालांकि, कम से कम पहले वनडे में तो ऐसा नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित की लगातार गिरती हुई फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ