संजू सैमसन के इस शॉट ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, फैन हो गए रवि शास्त्री, हर्षा भोगले ने भी की तारीफ

संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। संजू ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए 47 गेंदों पर 111 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इनिंग के दौरान संजू के बल्ले से एक ऐसा शॉट निकला, जिसका हर कोई मुरीद हो गया है।

Untitled design (49)

Sanju Samson

Sanju Samson Viral Six: संजू सैमसन ने हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले से खूब महफिल लूटी। पहले दो मैचों में फ्लॉप होने की कसर संजू ने आखिरी टी-20 मैच में जमकर उतारी। मैदान का शायद ही कोई कोना था, जहां विकेटकीपर बल्लेबाज ने गेंद को बाउंड्री लाइन के पार नहीं पहुंचाया। सैमसन ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 40 गेंदों पर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया। संजू ने 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 47 गेंदों पर 111 रन की धांसू पारी खेली। यूं तो संजू की पूरी पारी ही बेमिसाल रही, लेकिन संजू के बल्ले से निकले एक सिक्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री सैमसन के इस शॉट के फैन हो गए। वहीं, हर्षा भोगले ने भी ट्वीट करते हुए संजू के शॉट की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

संजू के शॉट ने बनाया दीवाना

दरअसल, भारतीय पारी के आठवें ओवर में संजू सैमसन ने मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर बैकफुट से कवर्स के ऊपर से शानदार सिक्स जमाया। संजू का यह शॉट इतना बेमिसाल था कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री भी हैरान रह गए। उन्होंने बैकफुट से लगाए गए छक्के की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “क्या कमाल का शॉट है, इस वजह से ही यह बल्लेबाज इस फॉर्मेट में खतरनाक और विध्वंसक है। सिर्फ शास्त्री ही नहीं, बल्कि हर्षा भोगले भी संजू के शॉट के मुरीद हो गए। हर्षा ने लिखा, “क्या आपने संजू सैमसन के बल्ले से अभी निकले सिक्स को देखा? इस शॉट को खेलने के लिए आपके पास कुछ खास कौशल होना चाहिए।”

विज्ञापन

बल्ले से मचाई जमकर तबाही

संजू सैमसन ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। संजू हैदराबाद के मैदान पर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में लगातार चार चौके जमाए। विकेटकीपर बैटर ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 22 गेंदों पर पूरी की। अर्धशतक जमाने के बाद केरल के बल्लेबाज ने अपना विकराल रूप धारण किया और चौके-छक्कों की बरसात कर डाली।

विज्ञापन

एक ओवर में जमाए पांच छक्के

संजू सैमसन ने पारी के 10वें ओवर में रिशाद हुसैन के खिलाफ जमकर हाथ खोले। संजू ने पहली बॉल डॉट खेलने के बाद अगली पांच गेंदों पर लगातार 5 छक्के जमाए। विकेटकीपर बैटर ने रिशाद की लाइन एंड लेंथ पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दी और ओवर से 30 रन बटोरे। रिशाद को मैच में संजू ने खासतौर पर निशाने पर लिया और उनके 2 ओवर में 46 रन ठोके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ