Rashid Khan RR vs GT IPL 2024: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज राशिद खान ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि उन्हें बेहतरीन फिनिशर क्यों कहा जाता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में बुधवार को खेले गए मुकाबले में राशिद ने आखिरी बॉल पर चौका जड़कर आरआर के जबड़े से मैच खींच डाला। राशिद खान के इस बेहतरीन फिनिश को देख जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम स्टेडियम में रोमांच भर गया। इसने क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली है।
राशिद खान का मैं हूं ना…वाला अंदाज
आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। आवेश खान ने पहली गेंद डाली तो राशिद ने इसे स्क्वेयर ले ग की ओर घुमाकर चौका जड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद पर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर राशिद ने फिर चौका जड़ दिया। चौथी पर उन्होंने एक रन लेकर राहुल तेवतिया को स्ट्राइक दे दी। तेवतिया ने पांचवीं गेंद को चौके के लिए ठोका, लेकिन बाउंड्री पर जोस बटलर ने बेहतरीन फील्डिंग की और चौका जाने से रोक लिया।
उन्होंने गेंदबाज को सीधे थ्रो की, जिससे तेवतिया रनआउट हो गए। अब बारी थी आखिरी गेंद की और जीटी को जीत के लिए 1 गेंद में 2 रन चाहिए थे। दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ने लगीं। सुपरओवर के कयास भी लगाए जाने लगे, लेकिन ये क्या?
राशिद हैं तो मुमकिन है
जैसे ही आवेश ने आखिरी गेंद डाली, राशिद ने रूम बनाया और पॉइंट के ऊपर से करारा चौका ठोक गुजरात टाइटंस को शानदार जीत दिला दी। इसके बाद राशिद ने मैं हूं ना…वाला सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बताया कि जब तक वे क्रीज पर हैं, हर चीज मुमकिन है। राशिद ने इस मैच में 11 गेंदों में 4 चौके ठोक नाबाद 24 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर से राहुल तेवतिया ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों में 22 रन जड़े। गुजरात टाइटंस ने ये मैच 3 विकेट से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कुलदीप सेन ने मैथ्यू वेड का स्टंप उखाड़ा, आपने देखी ये घातक गेंद?
ये भी पढ़ें: ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो…’ जयपुर की जनता ने शुभमन गिल को चिढ़ाया
ये भी पढ़ें: RR vs GT: रियान पराग ने मारा ऐसा छक्का, बच्चे की निकल गई चीख
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रियान पराग में कैसे आया इतना बदलाव? बल्लेबाज ने खोला अपने 2.0 वर्जन का राज
ये भी पढ़ें: RR vs GT: क्या संजू सैमसन को नहीं हुआ टॉस पर यकीन? सिक्का निहारता चला गया कप्तान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
8 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
8 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
8 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines