'हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो...' जयपुर की जनता ने शुभमन गिल को चिढ़ाया

Shubhman Gill Sara Tendulkar RR vs GT: एक बार फिर शुभमन गिल के सामने सारा नाम की गूंज सुनाई दी। ये नजारा जयपुर में देखने को मिला। जहां फैंस ने सारा नाम का जमकर शोर मचाया। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी…

Shubman Gill

Shubman Gill

Shubhman Gill Sara Tendulkar RR vs GT: ‘सारा भाभी’ का नाम शुभमन गिल का पीछा नहीं छोड़ रहा है। गिल जहां भी जाते हैं उन्हें इसी नाम से चिढ़ाया जाता है। इन दिनों आईपीएल खेल रहे शुभमन गिल को बुधवार को भी इसी तरह के नारों का सामना करना पड़ा। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान भी दर्शकों ने ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो’ पुकारकर उन्हें चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने नहीं किया रिएक्ट

सारा नाम को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक उस वक्त का है जब गिल प्रैक्टि्स कर रहे थे। कुछ दर्शकों ने यहां सारा नाम लेकर खूब शोर मचाया। इसके बाद जब वे मैच खेलने उतरे तो राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान उन्हें एक बार फिर ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो…’ का शोर सुनाई दिया। हालांकि गिल ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है सारा नाम की मिस्ट्री? 

दरअसल, शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है। वहीं कुछ लोग उनका नाम एक्ट्रेस सारा अली खान से भी जोड़ते हैं। हालांकि पिछले साल कॉफी विद करण में सारा अली खान ने कहा था कि दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है। इससे लगभग साफ हो गया था कि उनका नाम सारा अली खान से नहीं जुड़ा है।

विज्ञापन

हालांकि अब तक न तो शुभमन गिल और न ही सारा तेंदुलकर ने इस मामले पर कोई बयान दिया है। पिछले साल जब सारा तेंदुलकर के शुभमन गिल के साथ डीपफेक फोटो वायरल हुए थे तो उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद दोनों एक ईवेंट में साथ नजर आए थे।

विज्ञापन

साथ ही शुभमन गिल का डॉगी सारा तेंदुलकर के पास होने का भी दावा किया गया। हालांकि अब तक ये मामला पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है, लेकिन कुछ भी हो, सारा का नाम शुभमन गिल का पीछा नहीं छोड़ने वाला है। फैंस के रिएक्शन को देखकर तो यही कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ