IPL 2024: कुलदीप सेन ने मैथ्यू वेड मारा बोल्ड, आपने देखी ये घातक गेंद?

Kuldeep Sen Uprooted Matthew Wade Stump RR vs GT: कुलदीप सेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज मैथ्यू वेड की गिल्लियां बिखेर डालीं। जिसे देख वेड भी दंग रह गए।

Kuldeep Sen

Kuldeep Sen

Kuldeep Sen Uprooted Matthew Wade Stump RR vs GT: कुलदीप सेन…वो युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज जिसने अपनी शानदार गेंदबाजी से दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेलने आए कुलदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दंग कर दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने मैथ्यू वेड को इस तरह आउट किया कि दर्शक हैरान गए।

विज्ञापन

11वें ओवर में मैथ्यू वेड को किया बोल्ड

ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। पांच गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे मैथ्यू वेड क्रीज पर अपने पैर जमा रहे थे। इतने में कुलदीप सेन आए और पहली ही गेंद ऑफ स्टंप पर इतनी घातक डाली कि जैसे ही वेड का बल्ला इससे टच हुआ, चट्ट की आवाज आई और गिल्लियां बिखर ले गई। कुलदीप की ये घातक गेंद देख मैथ्यू वेड भी दंग रह गए। इसके बाद कुलदीप ने इसे सेलिब्रेट किया। कुलदीप की इस घातक गेंद को जब तक मैथ्यू वेड समझते, तब तक उनका काम तमाम हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभिनव मनोहर को किया बोल्ड

इसके बाद कुलदीप का कहर नहीं रुका। उन्होंने इसी ओवर की चौथी गेंद पर अभिनव मनोहर को बोल्ड कर अपना जलवा बिखेर दिया। इस मैच में कुलदीप सेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मैथ्यू वेड और अभिनव मनोहर से पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को एलबीडब्ल्यू किया था।  उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

आईपीएल 2024 का बेहतरीन आगाज

आपको बता दें कि रीवा मध्य प्रदेश के रहने वाले कुलदीप सेन ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने 7 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे। जबकि पिछले सीजन उन्होंने सिर्फ दो मुकाबले खेले। जिसमें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। अब कुलदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इस सीजन का आगाज कर दिया है। बताते चलें कि कुलदीप के पिता सैलून चलाते हैं। उन्होंने संघर्ष कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ