SL vs AUS: श्रीलंका ने चली बड़ी चाल! दूसरे टेस्ट के लिए धाकड़ ऑलराउंडर हुआ टीम में शामिल

sri lanka vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है। टीम में स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है।

Aus vs SL

Sri Lanka vs Australia: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया था। अब श्रीलंका दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट गई है। दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए श्रीलंका टीम अपनी पूरी तैयारी कर रही है। दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है। टीम में धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री हुई है।

विज्ञापन

धाकड़ खिलाड़ी को मिला मौका

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए धाकड़ ऑलराउंडर रमेश मेंडिस को दल में शामिल कर लिया है। रमेश पहला मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वह दूसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आग उगलने के लिए तैयार हैं। मेंडिस ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में खासा प्रभावित किया है। पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका को बड़ा फैसला लेना पड़ा। रमेश का हालिया घरेलू प्रदर्शन भी दमदार रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रमेश ने 21.91 की औसत से 24 विकेट लिए हैं, जबकि 6 पारियों में धाकड़ ऑलराउंडर ने 52 की औसत के साथ 260 रन बनाए हैं। इस वजह से श्रीलंका को उन्हें टीम में शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक

29 साल के रमेश मेंडिस ने अब तक श्रीलंका के लिए 15 टेस्ट मैच में 380 रन बनाने के साथ-साथ 69 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा 4 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 50 रन बनाने के अलावा 4 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 4 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 12 रन निकले हैं और 2 विकेट भी धाकड़ खिलाड़ी ने अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के लिए श्रीलंका ने तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लाहिरू उदारा को 18 सदस्यीय टीम से रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, ओशादा फर्नांडो, लाहिरु उडाना, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या, जेफरी वांडरसे, निशान पेइरिस, असिथा फर्नांडो, मिलन रथनायके, रमेश मेंडिस।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ