Video: Boom Boom...पहले ही ओवर में विराट कोहली का काम तमाम, जसप्रीत बुमराह ने यूं फंसाया

Virat Kohli Jasprit Bumrah RR vs RCB: विराट कोहली एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के शिकार बने हैं। बुमराह ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में चलता कर दिया। इसी के साथ कोहली के फैंस को बड़ा झटका लगा।

Virat Kohli Jasprit Bumrah

Virat Kohli Jasprit Bumrah

Virat Kohli Jasprit Bumrah RR vs RCB: शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने फैंस को निराश कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे कोहली की एक न चली। वह बुमराह के पहले ही ओवर में आउट हो गए। ये नजारा आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला।

विज्ञापन

बुमराह का सामना नहीं कर पाए कोहली

मोहम्मद नबी और गेराल्ड कोएट्जी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। इस ओवर की पहली ही गेंद से विराट कोहली असहज नजर आए। दूसरी गेंद पर कोहली बुरी तरह बीट हुए। इस गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई तो कोहली अगली बॉल पर कोहली अपनी घबराहट निकालना चाहते थे।

विज्ञापन

बड़ा शॉट लगाने की फिराक में फंसे

इसके बाद जैसे ही बुमराह ने तीसरी गेंद डाली तो कोहली ने इस पर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन बॉल सटीक लाइन और लैंथ पर पड़कर उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। यहां विकेटकीपर ईशान किशन ने बेहतरीन डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़कर कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह कोहली की बड़ी पारी की आस लगाए बैठे फैंस को जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने बड़ा झटका दे दिया। कोहली खुद इस विकेट से काफी निराश नजर आए।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने पांचवीं बार बनाया शिकार 

जसप्रीत बुमराह ने इसी के साथ अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। बुमराह ने कोहली को आईपीएल में पांच बार आउट किया है। उनसे पहले मोहम्मद शमी कोहली को पांच, आशीष नेहरा 6 और संदीप शर्मा 7 बार आउट कर चुके हैं। आईपीएल में कोहली बनाम बुमराह  के रिकॉर्ड्स की बात करें तो बुमराह ने कोहली के खिलाफ 95 गेंद फेंकीं हें। जिसमें कोहली 140 रन बना पाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ