IND vs AFG: धर्मशाला में गुरबाज का तूफान, 48 गेंदों में शतक ठोक रच दिया नया इतिहास

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. इस मैच में गुरबाज ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने सबसे तेज शतक ठोका है.

IND vs AFG: AI Created Image

IND vs AFG: AI Created Image

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून को धर्मशाला में 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. बारिश की वजह से खेल देरी से शुरू हुआ. ऐसे में ये मुकाबला 25-25 ओवर का खेला जा रहा है. गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया और भारत के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने शानदार शतकीय पारी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास भी रच दिया.

विज्ञापन

रहमानुल्लाह गुरबाज ने ठोका सबसे तेज शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने केवल 48 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. गुरबाज ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया और भारतीय गेंदबाजों को पस्त कर दिया. उन्होंने 51 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 8 छक्के शामिल थे. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन कूट कर तबाही मचा दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काव्या मारन का बड़ा दांव, 28 साल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

गुरबाज भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने. भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक शाहिद अफरीदी के नाम है. उन्होंने साल 2005 में कानपुर के मैदान पर 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक (खेली गई गेंदों के आधार पर)

48 गेंद – रहमनुल्लाह गुरबाज बनाम भारत, धर्मशाला, 2026

विज्ञापन

72 गेंद – मोहम्मद शहजाद बनाम स्कॉटलैंड, एलोवे, 2010

72 गेंद – करीम सादिक बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह, 2012

विज्ञापन

85 गेंद – नवरोज मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013

85 गेंद – मोहम्मद शहजाद बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2019

विज्ञापन

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

48 गेंद – रहमनुल्लाह गुरबाज़ बनाम भारत, धर्मशाला (2026)

72 गेंद – मोहम्मद शहजाद बनाम स्कॉटलैंड, एलोवे (2010)

विज्ञापन

72 गेंद – करीम सादिक बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह (2012)

85 गेंद – नवरोज मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह (2013)

विज्ञापन

85 गेंद – मोहम्मद शहजाद बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट (2019)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ