हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: इन 4 विदेशी खिलाड़ी को मौका, KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11

IPL 2025: आईपीएल सीजन 18 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें केकेआर और आरसीबी की टीमें भिड़ेंगी। इस मैच के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

KKR vs RCB: आईपीएल 2025 का पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन का पहला मैच इडेन गार्डन्स में खेलेंगी। आरसीबी और केकेआर इस बार अपने नए कप्तान के साथ उतरेंगी। केकेआर अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में तो आरसीबी युवा रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरने वाली है। पहले मैच में कप्तान रजत पाटीदार आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज में विराट और साल्ट

आरसीबी की लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली और फिल्प साल्ट उतर सकते हैं। विराट कई सालों से आरसीबी के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सीजन भी आरसीबी के लिए विराट ने कई शानदार पारियां खेली थीं। इसके अलावा फिल्प साल्ट पहली बार आरसीबी का हिस्सा बने हैं। पिछले सीजन उन्होंने केकेआर की ओर से भूमिका निभाई थी।

मध्यक्रम में इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका

नंबर पर 3 पर आरसीबी के लिए टिम डेविड उतर सकते हैं। डेविड पिछले साल मुंबई का हिस्सा थे। उन्होंने खूब रन भी बनाए थे। चौथे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार मोर्चा संभाल सकते हैं। पाटीदार ने आईपीएल 2024 में भी शानदार खेल दिखाया था। लोअर मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन के अलावा जितेश शर्मा बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं अंत में क्रुणाल पांड्या फिनिशर बल्लेबाज के रूप में दिख सकते हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

स्पिन डिपार्टमेंट में क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन अहम भूमिका में हो सकते हैं। हालांकि टीम को जरूरत पड़ने पर ही लियाम लिविंगस्टोन गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज विभाग में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, और यश दयाल को मौका मिल सकता है।

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, टिम डेविड, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा. (रसिख सलाम डार- इम्पैक्ट सब)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola