Video: 4 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, शिमरोन हेटमायर ने 3 में ही पलट दी बाजी

Shimron Hetmyer Six PBKS vs RR: शिमरोन हेटमायर ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि उन्हें बेहतरीन फिनिशर क्यों कहा जाता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने छक्का ठोक मैच जिताया।

Shimron Hetmyer

Shimron Hetmyer PBKS vs RR IPL 2024

Shimron Hetmyer Six PBKS vs RR: शिमरोन हेटमायर…इस खिलाड़ी का नाम आईपीएल के इतिहास में जब-जब लिया जाएगा, क्रिकेट फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। जी हां, शिमरोन हेटमायर ने एक बार फिर बड़ा कारनामा किया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 27वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आखिरी 4 गेंदों में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन हेटमायर ने 3 गेंदों में ही मैच फिनिश कर दिया। उन्होंने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का ठोक मैच जिताया। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट के गलियारों में महफिल लूट ली है।

विज्ञापन

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। पंजाब किंग्स के स्टेंड इन कप्तान सैम कुरेन ने अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया। अर्शदीप ने पहली गेंद की शुरुआत डॉट बॉल से की। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद वाइड यॉर्कर डाली, जिस पर शिमरोन कोई रन नहीं ले पाए। लगने लगा कि मैच पंजाब किंग्स जीत जाएगी, लेकिन फैंस को पता था कि कहीं न कहीं असली थ्रिल बाकी है क्योंकि सामने शिमरोन हेटमायर खड़े हैं। अब बारी थी तीसरी गेंद की…

विज्ञापन

एक के बाद एक लगाए बेहतरीन शॉट

शिमरोन ने तीसरी गेंद की लेंथ का फायदा उठाया और सीधा बल्ले पर लेकर इसे लॉन्ग ऑन की ओर जड़ दिया। ये गेंद सीधा बाउंड्री रोप पर जाकर लगी। इस छक्के के बाद स्टेडियम में रोमांच भर गया। अब रॉयल्स को 3 गेंद पर 4 रन की जरूरत थी। हेटमायर ने चौथी गेंद को भी बाउंड्री पार कराना चाहा, लेकिन डीप मिडविकेट पर सैम कुरेन ने बॉल को रोक लिया। हालांकि तब तक हेटमायर 2 रन ले चुके थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

रॉयल्स ने जीता कांटे का मुकाबला

अब मुकाबला बेहद कांटे का हो गया। रॉयल्स को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन की जरूरत थी। आर-पार की लड़ाई में दोनों टीमों की धड़कनें बढ़ने लगीं, तभी अर्शदीप पांचवीं गेंद डालने आए। इस फुल टॉस गेंद को हेटमायर ने अपनी कमर के पास से उठाकर स्क्वेयर लेग की ओर करारा छक्का जड़ दिया। इस शानदार छक्के के साथ ही रॉयल्स ने ये रोमांचक मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। हेटमायर ने इस मैच में 10 गेंदों में 1 चौका-3 छक्के ठोक 270 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 27 रन जड़े। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। रॉयल्स ने अब तक 6 में से सिर्फ एक मैच हारा है। उसका अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ 16 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ