PBKS vs RR: राजस्थान की जीत में चमके ये 3 खिलाड़ी, टीम को मिली पांचवीं जीत

IPL 2024 PBKS vs RR: आईपीएल 2024 में 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 3 विकेट से जीत लिया है।

IPL 2024 PBKS vs RR Rajasthan Royals won by 3 wickets Shimron Hetmyer

IPL 2024 PBKS vs RR Rajasthan Royals won by 3 wickets Shimron Hetmyer

IPL 2024 PBKS vs RR: आईपीएल 2024 में 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। जिसके बाद राजस्थान के सामने जीतने के लिए 148 रनों का लक्ष्य था। जिसको राजस्थान ने 19.5 ओवर में हासिल करके सीजन की पांचवी जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। जिसमें शिमरोन हेटमायर का नाम सबसे पहले आता है।

विज्ञापन

1. शिमरोन हेटमायर

इस लो स्कोरिंग मैच में एक समय लगातार विकेट गिरने के चलते लग रहा था कि पंजाब किंग्स इस मैच को जीत लेगी, लेकिन क्रीज पर मौजूद हेटमायर के इरादे कुछ ओर ही थे। हेटमायर ने आखिरी में आकर महज 10 गेंदों पर 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अपनी इस पारी के दौरान हेटमायर एक चौका और 3 शानदार छक्के लगाए।

विज्ञापन

2. केशव महाराज

इस मैच में राजस्थान की गेंदबाजी काफी शानदार रही। खासकर केशव महाराज ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। इस मैच में केशव ने 4 ओवर में महज 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए और राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

3. आवेश खान

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी कमाल की गेंदबाजी की। इस मैच में आवेश ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 अहम विकेट निकाले।

विज्ञापन

पंजाब की तरफ से आशुतोष ने खेली थी अच्छी पारी

इस मैच में टॉस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जीता था, जिसके बाद संजू ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके पंजाब की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और 20 ओवर में टीम महज 147 रन ही बना पाई। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर से कमाल की पारी खेली। आशुतोष ने इस मैच में 16 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान आशुतोष ने एक चौका और 3 शानदार छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ