नीरज चोपड़ा-मनु भाकर की 'शादी' की अफवाहों पर बड़ा अपडेट, चैंपियन बेटी के पिता ने साफ की तस्वीर

Paris Olympics 2024 के समापन समारोह से पहले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और मनु भाकर आपस में बातचीत करते हुए नजर आए। वहीं, दूसरी तस्वीर में मनु भाकर की मां भी नीरज चोपड़ा से बातचीत करती हुई दिखाईं दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। अब मनु भाकर ने खुद इस तस्वीर की सच्चाई बताई है। 

Neeraj Chopra-Manu Bhaker

Neeraj Chopra-Manu Bhaker

Paris Olympics 2024 में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की स्टार एथलीट मनु भाकर की फैन फॉलोइंग इन दिनों जबरदस्त है। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक-2024 के समापन समारोह में भारत की ध्वजारोहक भी बनीं थीं। इस समारोह में शामिल होने के लिए वो अपनी मां सुमेधा भाकर के साथ पेरिस पहुंची थीं। इस बीच मनु भाकर और उनकी मां ने स्टार एथलीट और सिल्वर पदक विजेता नीरज चोपड़ा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दोनों के बीच शादी और अफेयर जैसी अफवाहें तेजी के साथ फैल गई। अब इस पर मनु भाकर के पिता ने अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले मनु भाकर के पिता 

पेरिस ओलंपिक-2024 में शूटिंग की स्पर्धा में 2 पदक जीतने वाली चैंपियन बेटी मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने इन अफवाहों को खारिज किया है। राम किशन ने कहा कि मनु भाकर अभी बहुत छोटी हैं और वो उनकी शादी के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं। मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह मानती हैं।

विज्ञापन

नीरज के चाचा ने भी अफवाहों को किया खारिज 

मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने इन अफवाहों को खारिज किया। वहीं, नीरज चोपड़ा के चाचा ने भी इसे अफवाह बताया और कहा कि ‘जिस तरह नीरज ने पदक जीता और पूरे देश को इसके बारे में पता चला। इसी तरह, जब वह शादी करेगा, तो सभी को पता चल जाएगा।’

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने रचा है इतिहास 

पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और नीरज चोपड़ा दोनों खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। मनु भाकर ने शूटिंग की स्पर्धा में एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं नीरज चोपड़ा ने भी लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में लगातार 2 ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने हैं। जबकि मनु भाकर आजाद भारत की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में 2 पदक अपने नाम किया है। ये दोनों एथलीट हरियाणा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

कौन सी तस्वीर हुई थी वायरल

सोशल  मीडिया पर नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की तस्वीर वायरल होने के साथ ही मनु भाकर की मां और नीरज चोपड़ा से मुलाकात की तस्वीर भी खूब वायरल हुई है। इन तस्वीरों को लोग शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि मनु भाकर की मां नीरज चोपड़ा और अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में सोच रही हैं। हालांकि, मनु भाकर की मां ने नीरज चोपड़ा को कसम दी है कि वह अभी खेलना जारी रखेंगे उनमें बहुत खेल बचा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ