---विज्ञापन---

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत! चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चीन को किया सपोर्ट, बुरी तरह हुए ट्रोल

India vs China: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से रौंदकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। लेकिन इस दौरान स्टेडियम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने चीन का खुलकर सपोर्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

India vs China: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला मंगलवार 17 सितंबर को खेला गया। भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान चीन को 1-0 से रौंद कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आए। भारत ने अपना 5वां खिताब जीता। हालांकि फाइनल मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस अब पाकिस्तान को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान हॉकी टीम का प्रदर्शन खराब रहा। पाक का सफर इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले ही खत्म हो गया। हालांकि भारत और चीन के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से शर्मनाक हरकत देखी गई। पाक के सभी खिलाड़ी इस दौरान चीन का झंडा पकड़े हुए स्टेडियम में देखे गए। जिससे पता चलता है कि पाक के खिलाड़ियों ने इस मैच में चीन का खुलकर सपोर्ट किया। खास बात ये है कि चीन ने ही सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रौंदकर उसका सफर टूर्नामेंट से खत्म किया था। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की दुआ भी चीन के काम नहीं आ सकी। लेकिन अब इस हरकत के बाद भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय फैंस ने लगाई क्लास

फाइनल मुकाबला देखने पहुंची पाकिस्तान के खिलाड़ियों के हाथ में चीन का झंडा और उनका सपोर्ट करना भारतीय फैंस को पसंद नहीं आया। फैंस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। कई फैंस ने लिखा कि पाक से और क्या ही उम्मीद की जा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BGT शुरू होने से पहले ही कट सकता है दिग्गज का पत्ता, तोड़ चुका है रोहित शर्मा का भरोसा!

First published on: Sep 17, 2024 07:07 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola