हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री, 102 रनों से जीता मुकाबला

PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया को 102 रनों के बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

विज्ञापन
Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026

Live Updates

18:17 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया को 102 रनों से मात दी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 200 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में नामीबिया की टीम 97 रन ही ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. तारिक के अलावा, शादाब खान ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकिय पारी खेली और 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए.

18:14 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया का 8वां विकेट गिरा

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर नामीबिया का 8वां विकेट गिरा और शादाब खान ने अपना तीसरा विकेट झटका. जेन ग्रीन पवेलियन लौट गए.

18:03 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: उस्मान तारिक ने एक ओवर में झटके दो विकेट

14वें ओवर में उस्मान तारिक ने दो विकेट चटकाए. उन्होंने पहले जेजे स्मिट को आउट किया और फिर ट्रम्पलमैन को भी पवेलियन भेज दिया. नामीबिया ने 14 ओवर में 81 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं.

17:55 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया का छठा विकेट गिरा

14वें ओवर की पहली गेंद पर नामीबिया को जेजे स्मिट के रूप में छठा झटका लगा. उस्मान तारिक ने अपनी पहली सफलता हासिल की.

17:49 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

नामीबिया की आधी टीम 79 रन पर पवेलियन लौट चुकी है. शादाब खान को अपना दूसरा विकेट मिला और उन्होंने वोल्शेंक को स्टंप आउट किया. पाकिस्तान की जीत अब लगभग तय लग रही है, नामीबिया को 45 गेंदों में 121 रन चाहिए.

17:39 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया ने 10 ओवर में बनाए 62 रन

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 62 रन बना लिए हैं. हालांकि, टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. अब नामीबिया को जीत के लिए 60 गेंदों पर 138 रनों की जरूरत है.

17:28 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया का चौथा विकेट गिरा

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर नामीबिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया. शादाब खान ने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को पवेलियन भेजा. गेरहार्ड सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. नामीबिया का स्कोर 8 ओवर के बाद चार विकेट पर 51 रन है.

17:26 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया को लगा तीसरा झटका, लॉरेन स्टीनकैंप आउट

7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नामीबिया को लॉरेन स्टीनकैंप के रूप में तीसरा झटका लगा. लॉरेन स्टीनकैंप 22 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट किया.

17:15 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की दूसरी गेंद पर नामीबिया को दूसरा झटका लगा. जान निकोल लोफ्टी-ईटन सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. नामीबिया ने 39 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया है.

17:08 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

5वें ओवर की पहली गेंद पर सलमान मिर्जा ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई. मिर्जा ने जान फ्राइलिनक को आउट किया. फ्राइलिनक 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे और नामीबिया को 32 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा.

16:57 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया ने 2 ओवर में बनाए 15 रन

नामीबिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं. फिलहाल लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक 6-6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:52 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की बल्लेबाजी शुरू

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ पहला ओवर करने आए हैं.

16:36 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने दिया 200 रनों का लक्ष्य

करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक जड़ा. साहिबजादा 58 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 चौके जड़े. उनके साथ शादाब खान भी 22 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद लौटे. इनके अलावा, कप्तान सलमान आगा 23 गेंदों पर 38 रन और सैम अयूब ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं, नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने दो विकेट चटकाए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिया.

16:31 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: साहिबजादा फरहान ने जड़ा शानदार शतक

नामीबिया के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक जड़ दिया है. साहिबजादा ने 57 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. उनके इस शतक से पाकिस्तान का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है.

16:27 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने 18 ओवर में बनाए 177 रन

पाकिस्तान ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं. फिलहाल फरहान 98 रन और शादाब खान 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:25 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 150 के पार

17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है. 17वें ओवर में जेजे स्मिट ने 17 रन लुटाए. इस समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 157 रन है. साहिबजादा फरहान 85 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि शादाब खान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.

16:10 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने 15 ओवर में बनाए 131 रन

पाकिस्तान ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा 66 रन और शादाब खान 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:03 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के तीसरा झटका लगा. ख्वाजा नफे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. नफे को नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने पवेलियन भेजा.

15:56 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: सलमान आगा लौटे पवेलियन

13वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को कप्तान सलमान आगा के रूप में दूसरा झटका लगा. सलमान आगा 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और दो छक्के लगाए. उन्हें जैक ब्रासेल ने आउट किया.

15:52 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: साहिबजादा फरहान ने जड़ा अर्धशतक

नामीबिया के खिलाफ अहम मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ दिया है. फरहान ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया. उनके फिफ्टी के दम पर पाकिस्तान ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है.

15:46 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 85 रन

पाकिस्तान ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं. फिलहाल फरहान 46 रन और सलमान 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:42 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: साहिबजादा फरहान और सलमान अली ने संभाला मोर्चा

सैम अयूब के आउट होने के बाद साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा ने पारी संभाल ली है. पाकिस्तान का स्कोर 8 ओवर के बाद एक विकेट पर 55 रन है. फिलहाल फरहान 30 रन और सलमान 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:24 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

छठे ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को सैम अयूब के रूप में पहला झटका लगा. अयूब 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें जैक ब्रासेल ने आउट किया.

15:09 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने 2 ओवर में बनाए 9 रन

पाकिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकासन के 9 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा फरहान 6 रन और सैम अयूब 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:02 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब पारी का आगाज करने उतरे हैं. नामीबिया की ओर से तेज गेंदबाज जे जे स्मिट पहला ओवर करने आए हैं.

14:42 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में दो बदलाव

नामीबिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को इस मैच से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है.

14:37 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की प्लेइंग XI

लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.

14:35 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

14:34 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

14:30 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: सलमान मिर्जा की हो सकती है एंट्री

नामीबिया के खिलाफ इस अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान अपनी प्लेइंग XI में बदलाव कर सकता है और तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को मौका मिल सकता है. उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान लंबे स्पेल डालते हुए देखा गया, जिससे उनके खेलने के संकेत मिल रहे हैं. जबकि शाहीन अफरीदी का इस मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन मैच के दिन उन्होंने सबसे पहले मैदान पर आकर प्रैक्टिस की और गेंदबाजी करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, लेकिन अभी नहीं मिटी सिकंदर रज़ा की भूख, जिम्बाब्वे के कप्तान ने बताया आगे का प्लान

14:27 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: क्या रद्द हो जाएगा पाकिस्तान-नामीबिया मैच?

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच लोकल और भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना है, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा. अगर मुकाबला शाम 5:30 बजे तक शुरू नहीं हो पाता और बारिश जारी रहती है, तो इसे रद्द किया जा सकता है. गौरतलब है कि मंगलवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था. फिलहाल यहां बारिश के कोई आसार नहीं है और टॉस अपने तय समय के मुताबिक हो सकता है.

14:22 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: कैसा है कोलंबो का मौसम?

पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच के दिन कोलंबो में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में यहां कई बार बारिश हो चुकी है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. AccuWeather के अनुसार, बुधवार को मैच के दौरान भी 50% या उससे ज्यादा बारिश की संभावना है, जबकि मुकाबले से पहले करीब 60% बारिश का अनुमान जताया गया है. ऐसे में मैच शुरू होने में देरी और ओवरों में कटौती या मैच रद्द होने तक की स्थिति बन सकती है.

14:16 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम/फखर जमान, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी/सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो.

14:14 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान-नामीबिया मैच पर बारिश का खतरा

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. इससे पहले मंगलवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसका खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ा और उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

14:07 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, अलेक्जेंडर बसिंग-वोल्स्चेंक, जान फ्राइलिनक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, डायलन लीचर, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जे जे स्मिट, लॉरेन स्टीनकैंप, रूबेन ट्रम्पेलमैन.

14:06 (IST) 18 Feb 2026

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आज (18 फरवरी) टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा. पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है. सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाता है तो सीधे सुपर-8 में क्वालीफाई कर लेगा, लेकिन अगर हार गया तो फायदा यूएसए को मिल सकता है. वहीं, नामीबिया अपने पहले तीनों मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.

ये भी पढ़ें-मैच से पहले धोए बर्तन, विदेश में सड़क पर बिताया वक्त! लाचार पाकिस्तानी कप्तान ने सुनाई टीम से धोखे की कहानी

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों के बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 97 रन ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, शादाब खान ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा को 1-1 विकेट मिला.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली. साहिबजादा ने 58 गेंदों पर 100 रन नाबाद बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके साथ शादाब खान भी नाबाद रहे और 22 गेंदों में 36 रन बनाए. इनके अलावा, कप्तान सलमान आगा 23 गेंदों पर 38 रन जोड़े, जबकि सैम अयूब ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं, नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने दो विकेट चटकाए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola