Pakistan vs New Zealand 5th T20i: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने करियर में एक से एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेली। बाबर ने 44 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 156.82 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। उन्होंने इस लाजवाब पारी के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।
बाबर आजम ने बनाया सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड
बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 108 इनिंग में ये चौके लगाए हैं। बाबर ने इस मामले में आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने अब तक 136 इनिंग में 407 चौके लगाए हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 109 इनिंग में 361 चौके जमाए हैं। रोहित शर्मा 143 इनिंग में 359 चौके लगाकर चौथे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 103 इनिंग में 320 चौके लगाए हैं।
MI vs DC: मुंबई की हार के लिए कौन हैं जिम्मेदारी? हार्दिक पांड्या ने बताई असली वजह
विराट कोहली-रोहित शर्मा के करीब पहुंचे
बाबर आजम इस पारी के साथ ही भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 114 मैचों की 107 इनिंग में 3823 रन बना लिए हैं। इसमें 3 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ईशान किशन पर BCCI का एक्शन, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मिली ये सजा
विराट कोहली से 214 रन पीछे
रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 151 मैचों की 143 इनिंग में 3974 रन बना लिए हैं। बाबर अब रोहित से 151 रन पीछे हैं। जबकि पहले स्थान पर काबिज विराट कोहली से 214 रन पीछे हैं। देखना होगा कि बाबर विराट और रोहित के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, स्टेडियम में बिखेरे हुस्न के जलवे
पाकिस्तान ने 9 रन से जीता मुकाबला
पाकिस्तान ने ये मुकाबला 9 रन से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.2 ओवर में 169 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने ये सीरीज 2-2 से बराबर की। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
ये भी पढ़ें: 4,4,6,4,4,4: ट्रिस्टन स्टब्स ने ल्यूक वुड को तोड़ा, एक ओवर में ठोक डाले 26 रन
ये भी पढ़ें: जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते…फैन ने खाई अजीबो-गरीब ‘कसम’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines