---विज्ञापन---

IPL 2024: पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, स्टेडियम में बिखेरे हुस्न के जलवे

Nidhi Tapadia Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में नजर आईं। हालांकि इस मैच में पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका नहीं मिला।

Nidhi Tapadia Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए आईपीएल के 43वें मुकाबले में कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को ड्रॉप कर दिया, लेकिन उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया ने महफिल लूट ली। निधि तापड़िया इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करती नजर आईं। इस दौरान वे काफी हॉट दिखीं।

निधि तापड़िया के फोटोज वायरल

निधि तापड़िया के फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का आउटफिट पहना है। साथ ही चश्मा भी लगा रखा है। उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। उनकी इन तस्वीरों पर कई मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- मोये मोये हो गया बेचारी का। आज शॉ का शो देखने को ही नहीं मिला। एक ने लिखा- आपकी हॉटनेस का कोई जवाब नहीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: MI vs DC: दिल्ली ने एक तीर से किए 2 शिकार, MI के साथ-साथ CSK को भी दिया झटका

---विज्ञापन---

कौन हैं निधि तापड़िया? 

महाराष्ट्र के नासिक में जन्मीं निधि तापड़िया मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह कई पंजाबी सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं। इसमें जट्टा कोका, याद करके, गिप्पी ग्रेवाल के सोने दी जैसे गाने शामिल हैं। निधि इंस्टग्राम पर भी काफी फेमस हैं। पृथ्वी और निधि के रिलेशनशिप पर चर्चा आईफा 2023 के दौरान हुई थी। जहां वे एक साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते…फैन ने खाई अजीबो-गरीब ‘कसम’

---विज्ञापन---

पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी में आईं नजर

शॉ की इंस्टा स्टोरी में भी कई बार निधि तापड़िया नजर आ चुकी हैं। उससे पहले कहा जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन निधि तपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम पर पृथ्वी को बर्थडे विश कर इन अटकलों को खत्म कर दिया था। बात करें पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन की, तो इस आईपीएल में उनकी परफॉर्मेंस खराब रही है। सात मैचों में शॉ ने 185 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: LSG vs RR: राजस्थान ने चुनी पहले गेंदबाजी, क्या विनिंग कॉम्बिनेशन में किया बदलाव, देखें प्लेइंग 11 

ये भी पढ़ें: 4,4,6,4,4,4: ट्रिस्टन स्टब्स ने ल्यूक वुड को तोड़ा, एक ओवर में ठोक डाले 26 रन

First published on: Apr 27, 2024 10:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola