4,4,6,4,4,4: ट्रिस्टन स्टब्स ने ल्यूक वुड को तोड़ा, एक ओवर में ठोक डाले 26 रन

Tristan Stubbs DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ल्यूक वुड के एक ओवर में 26 रन जड़े। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में शानदार शॉट लगाए।

Tristan Stubbs DC Vs MI IPL 2024

Tristan Stubbs DC Vs MI IPL 2024

Tristan Stubbs DC vs MI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखा गया। आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले के तहत दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रनों की बारिश देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने जमकर तबाही मचाई। इसके बाद पांचवें नंबर पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। स्टब्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए एक ओवर में ही 26 रन कूट डाले। स्टब्स ने ये रन 18वें ओवर में ठोके। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर रन विकेट के पीछे आए।

विज्ञापन

ल्यूक वुड को जमकर तोड़ा 

स्टब्स ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ल्यूक वुड की जमकर कुटाई की। वुड ने पहली गेंद वाइड यॉर्कर आजमाई। जिस पर स्टब्स ने शानदार स्कूप खेलकर शॉर्ट फाइन पर करारा चौका ठोक डाला। दूसरी गेंद पर एक बार फिर स्टब्स ने यही ट्रिक आजमाई।

विज्ञापन

वह एक बार फिर से ऑफ-स्टंप के पार पहुंचे और शॉर्ट फाइन पर शानदार चौका जमा दिया। इसके बाद बारी आई तीसरी गेंद की…स्टब्स ने इस बार रचनात्मक शॉट आजमाया और बल्ले का मुंह खोलते हुए रिवर्स रैंप से थर्ड मैन बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इस छक्के के साथ ही दिल्ली के खेमे में खुशी छा गई।

विज्ञापन

वुड ने एक के बाद एक जड़े चौके

चौथी को वुड ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन स्टब्स ने इसका पूरा फायदा उठाया और इसे शॉर्ट थर्ड पर रिवर्स स्कूप में ठोक डाला। इसके बाद पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन की ओर करारा चौका कूट स्टब्स ने जता दिया कि आज वे रुकने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन

आखिरी बॉल पर वुड ने चतुराई करने की कोशिश की, लेकिन स्टब्स ने इसे डीप मिडविकेट फेंस की ओर उड़ा दिया। इस चौके के साथ स्टब्स ने इस ओवर को खत्म किया। ल्यूक वुड के इस ओवर से कुल 26 रन आए। जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ