जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते...फैन ने खाई अजीबो-गरीब 'कसम'

IPL 2024 DC vs MI: रोहित शर्मा का एक जबरा फैन खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उसने एक पोस्टर पकड़ा हुआ है। इस पोस्टर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

Rohit Sharma Fan DC vs MI

Rohit Sharma Fan DC vs MI

IPL 2024 DC vs MI: आईपीएल के बाद टीमें टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगी। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। फैंस चाहते हैं कि इस बार रोहित टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाएं। पिछली बार टीम वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में चूक गई थी। ऐसे में रोहित बिग्रेड पर इस बार जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बड़ी होगी। क्रिकेट के लिए ‘पागल’ फैन टीम इंडिया को वर्ल्ड कप विनर बनते देखना चाहते हैं। वे इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस बीच एक फैन ने अजीबो-गरीब ‘कसम’ खाकर चौंका दिया है।

विज्ञापन

मैं डेट नहीं करूंगा

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में एक फैन का फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में फैन ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया हुआ है। जिसमें उसने लिखा है- ”जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते, तब तक मैं डेट नहीं करूंगा।”

विज्ञापन

विज्ञापन

भाई तू कुंवारा ही मर जाएगा…

जैसे ही फैन का ये फोटो वायरल हुआ, उस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इस पर कई मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। एक ने लिखा- भाई तू कुंवारा ही मर जाएगा। मेरा भी मन है कि इंडिया वर्ल्ड कप जीते, लेकिन मुश्किल लग रहा है। दूसरे ने लिखा- मिलेगी ही नहीं। इसी तरह के कमेंट्स से यूजर्स ने मजे लिए हैं। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जून में होगी। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। इसकी डेडलाइन 1 मई है।

विज्ञापन

कुछ साल पहले वायरल हुआ था फोटो

आपको बता दें कि फैंस के अजीबो-गरीब पोस्टर कई बार वायरल हुए हैं। कुछ साल पहले एक लड़की का पोस्टर वायरल हुआ था। जिसमें उसने लिखा था कि जब तक आरसीबी आईपीएल नहीं जीत जाती तब तक वह शादी नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ