Joe Root Record: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वो हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच अब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट के दूसरे दिन एक बड़ा कारनामा कर दिया है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
जो रूट ने मचाया धमाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने बनाए हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.46 का है। वो अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 16 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके रिकॉर्ड को देख कर आप समझ सकते हैं कि वो इस समय किस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं।
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं। उन्होंने 45 मैच खेलकर 3904 रन बनाए हैं। इसके बाद स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 45 टेस्ट खेलकर 3486 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक 48 टेस्ट खेलकर 3101 रन बनाए हैं। इसके बाद किसी भी बल्लेबाज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।
मुश्किल हालात में इंग्लैंड को संभाला
पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा था। टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट चोटिल हो गए थे। जिस वजह से ओपनिंग करने नहीं आ सके। जिस वजह से जैक क्रॉले के साथ कप्तान ओली पोप सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे। हालांकि वो अपना खाता भी खोल नहीं पाए और आउट हो गए। इसके बाद जो रूट बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने जैक क्रॉले के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर 96 रन बना लिए थे। इस समय क्रीज पर क्रॉले 64 और रूट 32 रन बनाकर टिके हुए है।