T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश के भारत न आने पर सुनाया फैसला, बुरी तरह फंस गई BCB

T20 World Cup 2026 Bangladesh latest news: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आईसीसी और बांग्लादेश के बीच खींचतान जारी है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बांग्लादेश ने अपने सभी मैच भारत में न खेलने का फैसला किया था. 21 जनवरी को आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग हुई थी.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. मेगा इवेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया था और अपने सभी मैच भारत के अलावा दूसरे देश में शिफ्ट करने की मांग की थी. इसको लेकर आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच 21 जनवरी को बैठक हुई थी, जिसमें आईसीसी ने अपना फैसला सुनाया है.

विज्ञापन

आईसीसी ने सुनाया फैसला

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेश सरकार को बताए कि अगर बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में अपने मैच खेलने के लिए भारत आने से मना करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी अन्य टीम को एंट्री मिल जाएगी. इस फैसले के बाद मीटिंग में वोटिंग हुई, जिसमें ज्यादातर सदस्य किसी दूसरी टीम को शामिल करने के पक्ष में थे. आईसीसी ने बीसीबी को फैसला लेने के लिए एक और दिन का समय दिया है. माना जा रहा है कि अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से मना करती है तो उसकी जगह पर स्कॉटलैंड की एंट्री हो जाएगी.

विज्ञापन

बैठक में कौन-कौन हुआ था शामिल?

इस बैठक में सभी पूर्ण सदस्य देशों के निदेशक ने भाग लिया था. जानकारी के अनुसार, आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, माइक बेयर्ड, जिम्बाब्वे क्रिकेट अध्यक्ष तवेंगा मुकुहलानी, सीडब्ल्यूआई अध्यक्ष किशोर शैलो, क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन मैकनीस, क्रिकेट न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि रोजर ट्वोस, ईसीबी अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मोहम्मद मूसाजी और क्रिकेट अफगानिस्तान के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष शम्मी सिल्वा, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष भी शामिल हुए थे.

विज्ञापन

क्या है विवाद?

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले केकेआर को अपने स्क्वाड से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया था. क्योंकि रहमान का भारत में जमकर विरोध हो रहा था. ऐसे में केकेआर ने रहमान को बाहर कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गया और वर्ल्ड कप 2026 में भारत न आने की धमकी दे डाली.

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल

मैचतारीखस्थानविपक्षी टीम
पहला मैच7 फरवरी, 2026कोलकातावेस्टइंडीज
दूसरा मैच9 फरवरी, 2026कोलकाताइटली
तीसरा मैच14 फरवरी, 2026कोलकाताइंग्लैंड
चौथा मैच17 फरवरी, 2026मुंबईनेपाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ