टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया कैसे बनेगी चैंपियन? कप्तान शुभमन गिल का मास्टर प्लान तैयार

Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के कप्तान वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बने हैं. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दोनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. अब कप्तान गिल ने इन दोनों ही फॉर्मेट में चैंपियन बनने का मास्टर प्लान बनाया है.

Shubman Gill and Mohammed Siraj

Shubman Gill and Mohammed Siraj

Shubman Gill: टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से कप्तान शुभमन गिल बहुत ज्यादा परेशान हैं. वो भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव करना चाहते हैं. नियमों में भी बदलाव की मांग अब कप्तान करने लगे हैं. कप्तान गिल अब कुछ बड़े फैसले लेने को तैयार नजर आ रहे हैं. 22 जनवरी से गिल के इन नियमों को स्टार खिलाड़ी फॉलो कर सकते हैं. गिल ने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में दोबारा टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.  

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बनाया जीत का मास्टर प्लान 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कप्तान शुभमन गिल ने हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मीटिंग करके साफ कर दिया है कि टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कम से कम एक मैच और खेलना है. सभी भारतीय खिलाड़ियों को अब ये फॉलो करना होगा. कप्तान गिल चाहते हैं कि टेस्ट वाले खिलाड़ियों को लगातार गेम टाइम मिले. इस साल के अंत में अब टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी. कप्तान गिल अब न्यूजीलैंड को उनके घर में घुसकर हराने का मास्टर प्लान बना रहे हैं. गिल टेस्ट में अब तक सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ ही सीरीज जीत सके हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, मुंबई इंडियंस से मांगनी पड़ी मदद! 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी भी हुई शुरू 

टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने वाली है. ऐसे में गिल इस टूर्नामेंट को लेकर प्लान बना रहे हैं. गिल का मानना है कि गेंदबाजी में कुछ कमियां नजर आ रही है. खासकर बीच के ओवरों में विकेट नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में गिल इसको लेकर प्लान बना रहे हैं. वहीं तीसरे तेज गेंदबाजी की तलाश भी फिलहाल कप्तान गिल कर रहे हैं. जिसमें हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है. गिल का मानना है कि बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ