IND vs NZ: सूर्या ब्रिगेड के सामने चारों खाने चित हुई न्यूजीलैंड, भारत ने 48 रनों से जीता मुकाबला

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड चारों खाने चित हो गई. भारत ने 48 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

Cricket News (79)

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने विशाल स्कोर बनाया था. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन किया. भारत ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

विज्ञापन

अभिषेक-रिंकू की धांसू पारी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे संजू सैमसन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. वह 7 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. वहीं, रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दमपर भारत ने 238/7 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन महंगे साबति हुए. उन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च कर 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की ऐसी रही बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए, जबकि टिम रॉबिनसन ने 15 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की ओर से शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 40 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. वह अपनी बल्लेबाजी के दौरान आक्रामक शॉट खेल रहे थे. हालांकि बीच में ही उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया. मार्क चैपमैन ने 24 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ