IND vs NZ: बीच मैदान पर बहने लगा खून, स्टार ऑलराउंडर की उंगली में लगी गंभीर चोट

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 48 रनों से जीत हासिल कर ली. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया. हालांकि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर को मैच के दौरान गंभीर चोट लग गई.

टीम इंडिया

टीम इंडिया

IND vs NZ: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 48 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच को भारतीय टीम ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की टेंशन में इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए. दरअसल, अक्षर पटेल को ये चोट 16वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान लगी. ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने ताबड़तोड़ शॉट खेला. गेंद अक्षर के हाथ में लगते हुए लॉन्ग ऑफ की दिशा में गई. अक्षर पटेल को गेंद काफी तेजी के साथ लगी और उनकी उंगली से खून आने लगा. इसके बाद मैदान पर फीजियो आए. ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर ले जाया जा गया. इसके बाद सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा को गेंद थमाई और 16वां ओवर इस तरह पूरा हो गया. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अक्षर को गंभीर चोट लगी है, जिससे भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ गई है.

विज्ञापन

भारत ने 48 रनों से मारी बाजी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए थे, अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 44 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 20 ओवर में 190/7 रन ही बना सकी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ