Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गुरुवार (27 फरवरी) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें ही इस मैच को जीतकर अपने सम्मान की लड़ाई को जीतना चाहेंगी। आइये जानते हैं कि आज के इस मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी?
PAK vs BAN पिच रिपोर्ट
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन वर्तमान में उमस भरे मौसम के कारण पिच धीमी रहने की संभावना है, जिससे सीम गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जबकि स्पिनरों को भी मध्य ओवरों में टर्न मिलने की उम्मीद है। बल्लेबाजों को सतर्क रहकर खेलना होगा, खासकर पारी की शुरुआत में।
PAK vs BAN मौसम रिपोर्ट
रावलपिंडी में मैच के दिन मौसम उमस भरा रहने की संभावना है, जिससे पिच पर नमी बनी रह सकती है। हालांकि बारिश की संभावना कम है इसलिए मैच के बिना किसी बाधा के पूरा होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को गर्म और उमस भरे मौसम में अपनी फिटनेस और हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान देना होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दोनों देशों की टीम
बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतों (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तंजीम हसन साकिब, परवेज हुसैन एमोन, नसुम अहमद, सौम्य सरकार।
पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, फहीम अशरफ।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines