Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की सरजमीं पर ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर हो गया है।
बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ट्राई सीरीज से पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ बाहर हो गए हैं। वह लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। हालांकि इसके बावजूद वह ट्राई सीरीज का हिस्सा थे। लेकिन अब हारिस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हारिस का अनफिट होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
इस खिलाड़ी को मिली जगह
रऊफ की जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ट्राई नेशन सीरीज के लिए आकिफ जावेद को दल में शामिल किया गया है। आकिफ ने अपने हालिया प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 24 साल के इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से विरोधी टीम को खासा परेशान किया था। इसके अलावा आकिफ ने कायदे आजम ट्रॉफी में साल 2019 में डेब्यू किया था। साल 2020 में इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया। अब वह नेशनल टीम में चुन लिए गए हैं।
करो या मरो का मुकाबला
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने लगातार 2 जीत के साथ अपनी जगह फाइनल में बना ली है। अब लड़ाई पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच है। 12 फरवरी को दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए लड़ेंगी। हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका हारिस रऊफ के रूप में लगा है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines