Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा एक और बड़ा झटका, दिग्गज गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Champions Trophy 2025: वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीम के खिलाड़ियों का टूर्नामेंट से बाहर होने का दौर जारी है और अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है।

Australia

Australia

Champions Trophy 2025: वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीम के खिलाड़ियों का टूर्नामेंट से बाहर होने का दौर जारी है और अब इसमें ताजा नाम दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का जुड़ गया है। टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपने आधिकारिक स्क्वाड में हुए बदलाव के बाद टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 5 बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट में कंगारू टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ संभालते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कारणों से मिचेल स्टार्क बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए जो 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है, उसमें स्टार्क का नाम शामिल नहीं है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस मेगा इवेंट से अपना नाम वापस लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के तेज पेस अटैक में अब अनुभवहीन स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, सीन एबॉट और बेन ड्वार्शिस शामिल होंगे।

विज्ञापन

कमिंस-हेजलवुड और मार्श भी हो चुके हैं बाहर

इससे पहले, कमिंस, हेजलवुड और मिचेल मार्श चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस तरह से कंगारू टीम में कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के रूप में उसकी पेस तिकड़ी मौजूद नहीं होगी। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने कुछ दिन पहले अचानक वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिससे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की परेशानी और बढ़ गई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्क्वॉड- स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा।

विज्ञापन

ट्रैवलिंग रिजर्व – कूपर कोनोली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ