Champions trophy 2025 के लिए हुआ 'नई' टीम इंडिया का ऐलान, जानें कौन से खिलाड़ी हुए बाहर
Champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है। वहीं, टीम इंडिया को अपना पहला मैच दुबई में खेलना है।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

Champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है। वहीं, टीम इंडिया को अपना पहला मैच दुबई में खेलना है। वहीं, बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किये हैं। बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नई टीम का ऐलान किया है। टीम से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल भी रिजर्व में हैं। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
पीठ की चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर हर्षित राणा को लिया गया है, जो अपने पहले आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया था। इस बीच मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वह यशस्वी जायसवाल की जगह आए हैं। चक्रवर्ती ने भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू किया था।
🚨 NEWS 🚨
Fast bowler Jasprit Bumrah has been ruled out of the 2025 ICC Champions Trophy due to a lower back injury. Harshit Rana named replacement.
Other squad updates 🔽 #TeamIndia | #ChampionsTrophy https://t.co/RML5I79gKL
— BCCI (@BCCI) February 11, 2025
रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को शामिल किया गया है। शिवम दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: