Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने जूडो में शानदार प्रदर्शन किया है. अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने पहले जूडो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. जिसके बाद यामिनी मौर्य ने भी महिला 57 किलोग्राम जूडो में फाइनल खेला. फाइनल मुकाबले में यामिनी मौर्य की टक्कर इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हुई. जहां पर उन्हें तीन शिडोस मिलने के कारण हार मिली. हालांकि इसी के साथ इस यामिनी ने अपने करियर में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है.
गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं यामिनी मौर्य
जूडो के खेल में भारत का दबदबा कायम है. महिला 57 किलोग्राम जूडो में भारत की यामिनी मौर्य को फाइनल मुकाबले में करीबी हार मिली. उन्होंने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक को कड़़ी टक्कर दी. हालांकि उन्हें रेफरी से 3 शिडोस मिल गए. जूडो में येलो कार्ड को शिडोस कहते हैं. हालांकि इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक को भी 2 शिडोस मिले, लेकिन अंत में वो बिना पॉइंट के भी गोल्ड मेडल जीत गईं क्योंकि 3 शिडोस मिलने के कारण यामिनी को डिसक्वालीफाई कर दिया गया.
हालांकि इस मैच का नतीजा भी पहले 4 मिनट में नहीं निकाला. जिसके कारण ही मैच सडेन डेथ में गया. जहां पर भी दोनों ही खिलाड़ी डिफेंस करती हुई नजर आईं. जिसके कारण ही वहां पर 2 मिनट से ज्यादा मैच चलास, लेकिन कोई भी अंक नहीं कमा सका. इसी के साथ यामिनी का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया.
ये भी पढ़ें: पूर्व भारतीय सिलेक्टर ने कर दी गौतम गंभीर को हटाने की मांग, टीम का हालत का बताया जिम्मेदार
फाइनल तक धमाकेदार प्रदर्शन करके पहुंची थी यामिनी मौर्य
सेमीफाइनल मुकाबले में यामिनी मौर्य की टक्कर डोने ब्रेतेनबाक से हुई थी. जहां पर उन्होंने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यामिनी ने फ्रेमा अगेयी को हराया था. भारत के पास जूडो में गोल्ड की हैट्रिक लगाने का मौका था. जिसे भारत ने गंवा दिया है. हालांकि अस्मिता डे और हर्ष सिंह के गोल्ड मेडल के कारण भारत का प्रदर्शन इस संस्करण में और बेहतर हुआ है. कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक जूडो के में भारत ने 14 मेडल जीते हैं. जिसमें 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ही ब्रांज मेडल हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 में मुंबई नहीं, इस टीम से खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या, फाइनल स्टेज में पहुंची ट्रेड डील!
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines