पूर्व भारतीय सिलेक्टर ने कर दी गौतम गंभीर को हटाने की मांग, टीम का हालत का बताया जिम्मेदार

Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने गौतम गंभीर की कोचिंग में भले ही 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती हो, लेकिन उसके बाद भी वनडे और टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. अब टी-20 में भी टीम का प्रदर्शन गिरा है. जिसके कारण ही अब गंभीर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.

Gautam Gambhir (Image generated by AI)

Gautam Gambhir (Image generated by AI)

Gautam Gambhir: टीम इंडिया का प्रदर्शन हाल के समय में तीनों ही फॉर्मेट में गिरे हैं. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर हैं. फैंस का मानना है कि टीम की इस हालत के लिए गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर जिम्मेदार है. इसकी वजह से अब पूर्व खिलाड़ी भी गंभीर की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं. पूर्व भारतीय सिलेक्टर ने अब गंभीर को हेड कोच पद से हटाने की मांग कर दी है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर को हटाने की पूर्व खिलाड़ी ने की मांग

टीम इंडिया ने हाल में ही जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया है. हालांकि उस समय हेड कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्मण निभा रहे थे. इस सीरीज के बाद से गौतम गंभीर के ऊपर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सिलेक्टर सबा करीब ने अब गंभीर को हटाने की मांग की है. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में सबा ने गंभीर के लिए कहा, ‘जीत का श्रेय लेने अगर कोच आगे आ जाता है तो हार के लिए स्पोर्ट स्टाफ जिम्मेदार कैसे हो सकता है. हेड कोच का काम अपने स्पोर्ट स्टाफ से सही से काम नही ले पा रहे और अगर ये सही है तो तो ये उनकी कमी है और हेड कोच को पहले हटाया जाना चाहिए.हार की पूरी जिम्मेदारी हेड कोच की है और सबसे पहले कोई हटाया जाना चाहिए तो वो हेड कोच है.’  

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में होगा दबाव 

भारतीय क्रिकेट टीम अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. अगर उस सीरीज में टीम इंडिया को हार मिलती है, तो सबी करीम की तरह कई और पूर्व खिलाड़ी उन्हें हटाने की मांग कर सकते हैं. हालांकि अगर टीम इंडिया ने उस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की तो गंभीर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं. ऐसे में गौतम गंभीर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में अपने सभी दांव खेल सकते हैं. गंभीर की कोचिंग टीम इंडिया बैक टू बैक 3 सीरीज विदेशी सरजमीं पर हार चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ