Hardik Pandya

IPL 2027 में मुंबई नहीं, इस टीम से खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या, फाइनल स्टेज में पहुंची ट्रेड डील!

IPL 2027: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने खराब प्रदर्शन किया था. जिसका सारा ठीकरा कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर फूटा. जिसके कारण ही सीजन खत्म होने के बाद से ही उनके ट्रेड की खबरें चल रही हैं. अब उसके लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम ने अब भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके कारण ही मैनेजमेंट कुछ बड़े फैसले लेते हुए भी नजर आ रही है. जिसमें मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या की ट्रेड की भी खबरें चल रही है. पांड्या के टीम में आने के बाद से ही ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं होने की भी खबरें चल रही है. अब मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या से आगे बढ़ने का फैसला किया है. जिसके कारण ही उनकी कुछ टीमों से बात चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एक टीम से डील फाइनल स्टेज में नजर आ रही है. 

विज्ञापन

इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ट्रेड की खबरें चल रही हैं. जिसके मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम पांड्या के बदले 3 खिलाड़ी मांग रही थी. जिसमें शिवम दुबे, खलील अहमद और अंशुल कंबोज का नाम शामिल है. हालांकि खबरों के मुताबिक 2 खिलाड़ी को लेकर बात लगभग बन चुकी है. सूत्रों के मुताबिक हार्दिक पांड्या का सीएसके में जाना लगभग तय नजर आ रहा है. वहीं मुंबई इंडियंस में अंशुल कंबोज और शिवम दुबे आ सकते हैं. जिससे मुंबई टीम की 2 बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है. मुंबई की टीम को एक अच्छे तेज गेंदबाज की जरूरत है. जिसे कंबोज पूरा कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ