Owais Yaqoob: भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी ओवैस याकूब मौजूदा समय में छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने जबरदस्त एक्शन से खूब बवाल मचाया है. याकूब ने दिग्गज फाइटर डेलियन जॉर्जीव को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उन्होंने बुल्गारिया में ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन 107 में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर इतिहास रचा. आपको बता दें कि आईएमएमएएफ में अभी तक डेलियन को कोई नहीं हरा पाया था. भारतीय फाइटर ने ये कारनामा किया है. खैर आपको बताते हैं कि ओवैस याकूब कौन हैं.
कौन हैं ओवैस याकूब?
ओवैस याकूब का जन्म जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़ले के मुर्रान गांव में 1998 में हुआ था. छोटे से गांव से आने वालू याकूब पहले से ही लोकल खिलाड़ी बन गए थे. कॉम्बैट स्पोर्ट्स में उनकी खास रूचि थी. इस वजह से उन्होंने 2012 में ताइक्वांडो और किकबॉक्सिंग के साथ करियर की शुरुआत की. याकूब ने बहुत जल्दी अपने गेम में महारत हासिल कर ली थी.
मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट्स में जीते मेडल
याकूब ने आगे बढ़ने के लिए खूब मेहनत की. उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत में अलग-अलग जगह जाकर नेशनल मेडल जीते. उन्हें धीरे-धीरे MMA में बड़ी पहचान मिल गई. उन्होंने इसके बाद ग्लोबल लेवल पर खुद को साबित किया. याकूब ने दुनिया में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और लगातार सफलता अर्जित की.
लोकल युवाओं की मदद
ओवैस याकूब युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं. 2015 में उन्होंने पुलवामा में लायंस डेन मार्शल आर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की. इस एकेडमी ने अभी तक करीब 200 युवाओं को ट्रेनिंग दी है. सभी अपनी स्किल्स को निखार कर आगे बढ़ रहे हैं. इस एकेडमी ने भारत में MMA टैलेंट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. आने वाले समय में याकूब की तरह कई फाइटर भारत के बाहर जाकर नाम रोशन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कब खेला था पहला टेस्ट मैच? जानिए 44 साल पुराने सुनहरे सफर की कहानी
डेलियन जॉर्जीव को दी करारी हार
डेलियन जॉर्जीव को ओवैस याकूब ने सिर्फ चार मिनट में हरा दिया. जॉर्जीव को अपने करियर में पहली बार हार का सामना करना पड़ा. मैच में याकूब ने जॉर्जीव को बिल्कुल भी वापसी का मौका नहीं दिया. 68 किलोग्राम के कैचवेट मैच में याकूब की ये बहुत बड़ी जीत है. वो अब लगातार छह मैच जीतने के रिकॉर्ड की ओर बढ़ गए हैं. कहा जाए तो इस बार याकूब ने भारतीय एमएमए इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है.
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी याकूब की सफलता पर उन्हें बधाई दी है. सीएम के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा गया, “मुख्यमंत्री ने याकूब को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी है. याकूब ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, जो अभी तक अजेय थे. उनकी इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर और देश के लिए गर्व का पल बताते हुए सीएम ने उनके आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की”.
ये भी पढ़ें: 8 साल बाद WWE में 6 फुट 10 इंच के रेसलर की वापसी, SummerSlam के बाद रिंग में काटा गदर
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
57 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines