भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कब खेला था पहला टेस्ट मैच? जानिए 44 साल पुराने सुनहरे सफर की कहानी

India vs Sri Lanka: 9 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतर रही है. पिछले कुछ सालों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. खैर आपको बताते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ भारत ने अपना पहले टेस्ट मैच कब खेला था.

cricket

Photo: (AI Generated)

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच बहुत जल्द दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेले जाने वाली है. इन दोनों टीमों का टेस्ट में इतिहास काफी पुराना रहा है. 9 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने उतर रही है. इस वजह से सभी की नजरें टेस्ट सीरीज पर हैं. वैसे श्रीलंका के मैदान हमेशा से अपनी खास चुनौतियों के लिए जाने जाते हैं. भारतीय टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया का भारत में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है. खैर बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच कब खेला था. आइए आपको हम यहां पर इसके बारे में जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

कब हुआ था पहला टेस्ट मैच?

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 17 सितंबर से 22 सितंबर 1982 के दौरान खेला था. दोनों टीमों के बीच ये ऐतिहासिक मुकाबला चेन्नई के मशहूर एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था. ये मुकाबला श्रीलंका के लिए बहुत खास था क्योंकि 1981 में ही टीम को ICC द्वारा टेस्ट का दर्जा मिला था. श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के शुरुआती टेस्ट मैचों में से इसे एक माना जाता है.

विज्ञापन

मैच में बल्लेबाजों ने मचाया गदर

दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला ड्रा रहा था. मैच में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से दलीप मेंडिस ने दोनों ने पारियों ने में शानदार शतक (105 और 105 रन) बनाए. इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. भारत की तरफ से भी कप्तान सुनील गावस्कर (155) और संदीप पाटिल (नाबाद 114) ने शतक लगाया था. भारतीय टीम ने पहली पारी में 566 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

विज्ञापन

दिलीप दोषी और कपिल देव की शानदार गेंदबाजी

भारत की तरफ से दिलीप दोषी और कपिल देव अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का दिल जीता था. श्रीलंका की पहली पारी में दोषी ने पांच और कपिल देव ने तीन विकेट लिए थे. वहीं दूसरी पारी में कपिल देव ने पांच और दोषी ने तीन विकेट उखाड़े थे. वैसे दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. टीम इंडिया ने 135 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे.

श्रीलंका में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुआई में 9 साल बाद 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने मैदान पर उतर रही है. 1985 से 2017 तक के 32 सालों में भारत ने श्रीलंका ने 24 टेस्ट खेले हैं. 9 जीत, 7 हार और 8 ड्रॉ के साथ भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है. बड़ी बात ये है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले पांच लगातार टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ