8 साल बाद WWE में 6 फुट 10 इंच के रेसलर की वापसी, SummerSlam के बाद रिंग में काटा गदर

WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बढ़िया रहा. फैंस को जबरदस्त चीजें देखने को मिलीं. कंपनी ने नई स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया और फैंस का मनोरंजन किया. आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार ने वहां पर वापसी की.

WWE
1 / 6

WWE Raw: WWE समरस्लैम 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिला. रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस जैसे दिग्गजों ने वापसी की. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. रेंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर टाइटल रिटेन किया. साथ ही साथ अब द शील्ड का अध्याय भी खत्म हो गया है. खैर Raw का पहला एपिसोड भी खत्म हो गया है. नई कहानियों को आगे बढ़ाया गया है. एक फेमस स्टार ने वापसी कर खूब तबाही मचाई. आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार ने वापसी की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किस स्टार ने की वापसी?

किस स्टार ने की वापसी?2 / 6

बिग कैस ने 8 साल बाद WWE में वापसी की है. 6 फुट 10 इंच के कैस को आप सभी जानते होंगे. उन्होंने WWE में कुछ साल तक तगड़ा काम किया था. अब उन्होंने नए लुक और धांसू अंदाज में वापसी कर ली है. वो इस बार नए लक्ष्य के साथ WWE में आए हैं. कंपनी द्वारा उन्हें पुश भी दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कब हुए थे बिग कैस रिलीज?

कब हुए थे बिग कैस रिलीज?3 / 6

WWE ने 2018 में बिग कैस को रिलीज किया था. कैस ने इसके बाद इम्पैक्ट रेसलिंग में एक्शन दिखाय. 2022 में उन्होंने AEW में धमाकेदार एंट्री की. टोनी खान की कंपनी में उन्हें कई मौकों पर पुश भी मिला. हाल ही में उनका कॉन्ट्रैक्ट टोनी खान की कंपनी के साथ खत्म हो गया था. इसके बाद उन्होंने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया. अब वो ट्रिपल एच के एरा में आ गए हैं. (Photo: WWE.com)

कैस ने किसी बनाया निशाना?

कैस ने किसी बनाया निशाना?4 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ईथन पेज और जे'वॉन एवंस के बीच मुकाबला हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में युवा एवंस की जीत हुई. मैच के बाद कैस ने आकर उनके ऊपर बिग बूट लगाया. इसके बाद कैस ने एवंस को अन्य फिनिशिंग मूव्स चारों खाने चित कर दिया. कैस की तबाही देखकर सभी चौंक गए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पहले मिल गई थी जानकारी

पहले मिल गई थी जानकारी5 / 6

दरअसल 13 जुलाई को हुए Raw के एपिसोड में कंंपनी ने एक रहस्यमयी स्टार का वीडियो दिखाया था. उसमें 3 अगस्त की तारीख डाली गई थी. लंबी कद-काठी को देखते हुए पता चल गया है कि वो बिग कैस हैं. कंपनी ने बता दिया था कि समरस्लैम के बाद कैस WWE में वापसी करेंगे. (Photo: WWE.com)

तबाही मचाने को तैयार बिग कैस

तबाही मचाने को तैयार बिग कैस6 / 6

बिग कैस ने पहले एंजो अमोरे के साथ टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया था. इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. कैस ने अपने मॉन्स्टर किरदार से कई स्टार्स को धराशाई किया. कहा जा रहा है कि अमोरे भी वापसी कर सकते हैं. फिलहाल तो सभी की नजरें कैस पर होंगे. वो आने वाले कुछ हफ्तों में खूब तबाही मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन