Pakistan to play Asian Champions Trophy hockey in India: भारत अगले महीने होने वाली आगामी मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसमें पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम भी भारत आएगी. एशिया कप और मोहसिन नकवी विवाद के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (14 सितंबर) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पाकिस्तान 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राज्य में आयोजित होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खेलने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम
भारत में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले 2026 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में कुल 6 टीमें – भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया हिस्सा लेंगी. लीग स्टेज के मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला मोहाली में होगा. वहीं, रिजर्व टीमों में ओमान और बांग्लादेश को भी शामिल किया गया है. अगर कोई टीम टूर्नामेंट से हटती है तो इन दोनों देशों में से किसी को खेलने का मौका मिल सकता है.
पंजाब के CM भगवंत मान ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत आ सकती है. उन्होंने केंद्र सरकार की उस नीति का हवाला दिया, जिसके तहत बहुपक्षीय खेलों के दौरान कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति दी जाती है. पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा कि, “बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में कोई समस्या नहीं है. हो सकता है कि व्यक्तिगत श्रृंखलाएं (भारत और पाकिस्तान) न हो पाएं.”
पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय खेल पर पूरी तरह से रोक
भारत की केंद्रीय खेल नीति के तहत पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के द्विपक्षीय खेल पर रोक है. भारत ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक सैन्य अभियान चलाया था. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. हालांकि, ओलंपिक चार्टर के नियमों का पालन करते हुए भारत ने साफ किया है कि दोनों देश बहुपक्षीय खेल आयोजनों में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला कर सकते हैं. खेल मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ऐसे आयोजनों के लिए पाकिस्तान से आने वाले खिलाड़ियों को भारत में खेलने से नहीं रोका जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत आ सकती है.
हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच तनाव का असर खेलों पर देखने को मिला है. पिछले साल ही तमिलनाडु में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया था. पाकिस्तान की ओर से इस फैसले की वजह ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को बताया गया था.
ये भी पढ़ें- Asian Games में भारत के जीतने पर क्या मोहसिन नकवी देंगे गोल्ड मेडल? जानें विजेताओं को कौन करता है सम्मानित
1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी हर साल होने वाला टूर्नामेंट है, लेकिन पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ था. भारत 2023 और चीन 2024 में खिताब जीतकर मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में एंट्री की है. यह टूर्नामेंट पंजाब में पहली बार आयोजित होने वाला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट है. वहीं, इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 1 नवंबर को जालंधर में खेला जाएगा.
इस टूर्नामेंट के लिए दोनों स्टेडियमों में फैंस के लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की गई है. हॉकी इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, टूर्नामेंट कि तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और राज्य सरकार इस आयोजन के लिए पूरा सपोर्ट दे रही है. इस टूर्नामेंट को पंजाब में हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक मौका बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, बेन शेल्टन को हराकर जीता करियर का पहला US Open टाइटल
संबंधित खबरें
सैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
58 mins agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
14 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines