Asian Games में भारत के जीतने पर क्या मोहसिन नकवी देंगे गोल्ड मेडल? जानें विजेताओं को कौन करता है सम्मानित
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत की में मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में फैंस को मन में सवाल है कि अगर भारतीय टीम जीतती है तो क्या मोहसिन नकवी खिलाड़ियों को मेडल देंगे.
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत की मेंस और वुमेंस दोनों टीमों लेंगी हिस्सा (PIC Credit - X)
---विज्ञापन---
Asian Games 2026, Mohsin Naqvi: दुबई में 13 सितंबर को खेले गए महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब अपने नाम किया. हालांकि, खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
ऐसा ही 2025 के मेंस एशिया कप में भी देखने को मिला था, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने खिताब जीता, लेकिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. अब भारत की मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स 2026 में अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर भारतीय टीम एशियन गेम्स में जीत दर्ज करती है तो क्या नकवी ही खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाएंगे? आइए जानते हैं.
---विज्ञापन---
एशियन गेम्स में विजेताओं को कौन करता है सम्मानित?
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाला है. खेलों के इस महाकुंभ में क्रिकेट के मुकाबले भी खेले जाएंगे और भारत की में मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. एशियन गेम्स एक मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट है, जिसका आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) करता है. यह ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट माना जाता है. एशियन गेम्स में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और अवॉर्ड ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अधिकृत अधिकारियों, स्थानीय आयोजन समिति के प्रतिनिधियों और संबंधित खेल से जुड़े अधिकारियों द्वारा ही प्रदान किए जाते हैं.
INDIA ❌ MOHSIN NAQVI 🏆
In 2025 – Indian Men's team refuse to take Trophy from Mohsin Naqvi.
एशियन गेम्स की देखरेख OCA करती है और उसके चुने हुए एग्जीक्यूटिव सदस्य या अधिकारी ही आधिकारिक तौर पर विजेता टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान करते हैं. चीन के हांगझोऊ में आयोजित 2022 एशियन गेम्स में भारतीय मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीमों ने गोल्ड मेडल जीता था. उस दौरान भी मेडल और पुरस्कार टूर्नामेंट व एशियन गेम्स से जुड़े अधिकारियों ने ही प्रदान किए थे. इससे यह बात साफ है कि मेडल सेरेमनी की आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के भारतीय टीम के गोल्ड जीतने की स्थिति में खिलाड़ियों मेडल नहीं दे सकते हैं.
बता दें कि, एशियन गेम्स के लिए भारत की मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमों का ऐलान हो चुका है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी. वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/Asian Games में भारत के जीतने पर क्या मोहसिन नकवी देंगे गोल्ड मेडल? जानें विजेताओं को कौन करता है सम्मानित
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.