Commonwealth Games 2026: जूडो में भारत ने 31 जुलाई 2026 से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई भी गोल्ड मेडल नहीं जीता था. इस लंबे इंतजार को पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर खत्म किया. जिसके कुछ देर बाद ही पुरुष 60 किलोग्राम जूडो में हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया. दिल्ली के हर्ष सिंह ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने भी अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है.
हर्ष सिंह ने फाइनल में किया कमाल
फाइनल मुकाबले में हर्ष सिंह जब ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज के खिलाफ आए, तो पहले सेकंड से ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आए. जिसके कारण ही जोशुआ कैट्ज डिफेंड करते हुए ही नजर आए. हालांकि ये प्लान उनके बिल्कुल भी काम नहीं आया. अंत में 10-0 से हर्ष सिंह ने मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ हर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.
इससे पहले भी उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ही पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराया था. वहां पर भी हर्ष ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. हर्ष ने राउंड ऑफ 16 में चिकोंडी काथेवेरा को हराया था. जिसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में एलेन मोनथुएल को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी.
ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: अस्मिता डे ने जूडो में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
भारत ने जीता 5वां गोल्ड मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब 5वां गोल्ड मेडल जीता है. जिसमें से 2 गोल्ड मेडल तो सिर्फ जूडो से ही आए है. हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दबदबा दिखा दिया है. हालांकि भारत के पास छठा और जूडो में तीसरा गोल्ड मेडल जीतने का भी सुनहरा मौका है. जूडो में महिला 57 किलोग्राम वर्ग में यामिनी मौर्य ने भी फाइनल में जगह बनाई है. उनके पास मौका है कि वो जूडो में भारत के गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर दें. इससे पहले भारत के कभी इस टूर्नामेंट में जूडो के खेल में गोल्ड मेडल नहीं जीता था.
ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड ने उठाया ये कदम
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines